Highest Successful Run Chases in IPL: आईपीएल इतिहास में सनराइजर्स हैदराबाद से लेकर मुंबई इंडियंस तक, इन टीमों ने किया है सबसे बड़ा सफल रन चेज, यहां देखें पूरी लिस्ट
इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) हाई-स्कोरिंग मुकाबलों के लिए जाना जाता है. जिसमें कई मौकों पर टीमें 300 रन के करीब पहुंचती हैं. यह एक ऐसी लीग है जहां रिकॉर्ड न केवल टूटते हैं, बल्कि बिखरते भी हैं. ऐसा ही एक रिकॉर्ड जिसके बारे में हर कोई बात करता है.
Highest Successful Run Chases in IPL: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) हाई-स्कोरिंग मुकाबलों के लिए जाना जाता है. जिसमें कई मौकों पर टीमें 300 रन के करीब पहुंचती हैं. यह एक ऐसी लीग है जहां रिकॉर्ड न केवल टूटते हैं, बल्कि बिखरते भी हैं. ऐसा ही एक रिकॉर्ड जिसके बारे में हर कोई बात करता है. वह है आईपीएल इतिहास में सबसे सफल रन-चेज़ को. हाल ही में सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच मैच में श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब की टीम ने अपने निर्धारित 20 ओवरों में 245/6 का विशाल स्कोर बनाया. जिसमें कप्तान ने खुद 36 गेंदों में 82 रन बनाए और मार्कस स्टोइनिस ने फिनिशिंग टच दिया. हालांकि यह टारगेट हैदराबाद के लिए कम रहा. सनराइजर्स हैदराबाद को मैच जीतने के लिए रिकॉर्ड 246 रनों की जरूरत थी. जिसे ऑरेंज आर्मी ने 18.3 ओवर में 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया.
यह भी पढें: SRH vs PBKS IPL 2025: 'इतनी मैच्योरिटी है" युवराज सिंह ने अभिषेक शर्मा शतकीय पारी की सराहना की, देखें पोस्ट
सनराइजर्स हैदराबाद की इस जीत में अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड का अहम योगदान रहा है. जिसमें अभिषेक शर्मा ने 55 गेंदों में 141 रनों की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 14 चौके और 10 छक्के लगाए. वहीं ट्रेविस हेड ने 37 गेंदों में 9 चौके और 3 छक्कों की मदद से 66 रन बनाए. दौरान ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा की शानदार बल्लेबाजी के दम पर मेजबान टीम ने आईपीएल इतिहास में दूसरा सबसे बड़ा रन चेज किया. इस लिस्ट में पहले स्थान पर पंजाब किंग्स है. जिन्होंने ने 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 262 रनों का लक्ष्य हासिल किया था. नीचे आप पूरी लिस्ट देख सकतें हैं.
| आईपीएल इतिहास में सबसे सफल रन चेज | ||||
| रैंक | टीम | अंक | ख़िलाफ़ | तारीख |
| 1 | पंजाब किंग्स (PBKS) | 262/2 | कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) | 26/04/24 |
| 2 | सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) | 246/2 | पंजाब किंग्स (PBKS) | 12/04/25 |
| 2 | राजस्थान रॉयल्स (आरआर) | 226/6 | किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) | 27/09/20 |
| 3 | राजस्थान रॉयल्स (आरआर) | 224/8 | कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) | 16/04/24 |
| 4 | मुंबई इंडियंस (एमआई) | 219/6 | चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) | 01/05/21 |
| 5 | राजस्थान रॉयल्स (आरआर) | 217/7 | डेक्कन चार्जर्स (डीसी) | 24/04/08 |
| 6 | सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) | 217/6 | राजस्थान रॉयल्स (आरआर) | 07/05/23 |
| 7 | मुंबई इंडियंस (एमआई) | 216/4 | पंजाब किंग्स (PBKS) | 03/05/23 |
| 8 | सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) | 215/6 | पंजाब किंग्स (PBKS) | 19/05/24 |
| 9 | दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) | 214/3 | गुजरात लायंस (जीएल) | 04/05/17 |
| 10 | मुंबई इंडियंस (एमआई) | 214/4 | राजस्थान रॉयल्स (आरआर) | 30/04/23 |
नोट: सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के मैच का स्कोरकार्ड हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 13, 2025 11:58 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

