Heinrich Klaasen New Record: हेनरिक क्लासेन ने अपने नाम की बड़ी उपलब्धि, शतक लगाते ही इस एलीट लिस्ट में हुए शामिल

आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) 2025 के 68वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद का मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स से हुआ. दोनों टीमें 25 मई को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आमने-सामने थीं. हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मैच की शुरुआत की और टीम ने बल्ले से बेहतरीन प्रदर्शन किया.

Heinrich Klaasen (Photo: X)

Heinrich Klaasen New Record: आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) 2025 के 68वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद का मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स से हुआ. दोनों टीमें 25 मई को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आमने-सामने थीं. हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मैच की शुरुआत की और टीम ने बल्ले से बेहतरीन प्रदर्शन किया. अभिषेक शर्मा ने 32 रन और ट्रैविस हेड ने 76 रन बनाकर पारी की शुरुआत की. दोनों टीमों को 92 रनों की ताबड़तोड़ शुरुआत दिलाई। हालांकि, हेनरिक क्लासेन की पारी ने दिल्ली की सुर्खियां बटोरीं. अभिषेक शर्मा के आउट होने के बाद क्लासेन बल्लेबाजी करने आए और उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन किया.

यह भी पढें: Sunil Narine New Milestone: सुनील नरेन ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, टी20 में दर्ज की सर्वकालिक उपलब्धि, ऐसे करने वाले पहले क्रिकेटर बने

क्लासेन ने 39 गेंदों में 105* रन बनाए और सनराइजर्स हैदराबाद को पहली पारी में 278 रन बनाने में मदद की. जो आईपीएल के इतिहास का तीसरा सबसे बड़ा स्कोर था. यह आईपीएल में क्लासेन का दूसरा शतक था और अपना शतक बनाने के साथ ही क्लासेन आईपीएल में कई शतक बनाने वाले चौथे गैर-ओपनर बल्लेबाज बन गए. वह एबी डिविलियर्स, संजू सैमसन और सूर्यकुमार यादव जैसे खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो गए हैं. सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मैच की बात करें दोनों टीमें पहले ही मौजूदा आईपीएल 2025 से बाहर हो चुकी हैं.

इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता पर एक बड़ा 110 रनों की बड़ी जीत दर्ज की. इसके साथ ही हैदराबाद ने अपने अभियान का अंत जीत के साथ किया. वहीं कोलकाता ने अपने अभियान का आगाज हार के साथ किया था और हार के समाप्त भी किया. अंक तालिका में सनराइजर्स हैदराबाद ने 6 मैचों में जीत के साथ छठें स्थान पर खत्म की. जबकि कोलकाता ने टीम इस सीजन सातवें स्थान पर रही.

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Winner Prediction: टूर्नामेंट के 28वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेंगी कोलकाता नाइट राइडर्स, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Eden Gardens Pitch Report: ईडन गार्डन्स में राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज मचाएंगे तांडव या कोलकाता नाइट राइडर्स के गेंदबाजों का होगा बोलबाला, मैच से पहले जानें मौसम का हाल

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Preview: ईडन गार्डन में आज कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Kolkata Weather Update: कोलकाता में खेले जाने वाले रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पूरे मुकाबले का लुफ्त, मैच से पहले जानें मौसम का हाल