ENG vs AUS 3rd ODI 2024 Live Scorecard: हैरी ब्रूक ने जड़ा शतक, यहां देखें इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच का लाइव स्कोरकार्ड

रन चेस करने इंग्लैंड को आखिरी मुकाबले में जीत की उम्मीद हैं. हैरी ब्रूक ने कप्तानी पारी खेलते हुए शतक जड़ा है. उन्होंने न केवल ऐसा किया, बल्कि मात्र 87 गेंदों पर 12 चौकों और 2 छक्कों की मदद से शतक भी जड़ा हैं.

Harry Brook (Photo Credits: @PoppingCreaseSA/X)

England National Cricket Team vs Australia National Cricket Team Match Scorecard: इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम पांच मैचों की वनडे सीरीज 2024 (ODI Series 2024) का तीसरा मुकाबला 24 सितंबर(मंगलवार) को चेस्टर-ले-स्ट्रीट (Chester-le-Street ) के हेरिवरसाइड ग्राउंड (Riverside Ground) में खेला जा रहा है. ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के खिलाफ जारी तीसरे वनडे में शानदार प्रदर्शन करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 304 रन बनाए. जिससे ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 305 रनों का टारगेट दिया है. रन चेस करने इंग्लैंड को आखिरी मुकाबले में जीत की उम्मीद हैं. हैरी ब्रूक ने कप्तानी पारी खेलते हुए शतक जड़ा है. उन्होंने न केवल ऐसा किया, बल्कि मात्र 87 गेंदों पर 12 चौकों और 2 छक्कों की मदद से शतक भी जड़ा हैं. यह भी पढ़ें: बेहतरीन बल्लेबाजी के बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को दिया 305 रनों का टारगेट, यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

यहां देखें ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड मैच का स्कोरकार्ड

हैरी ब्रूक ने जड़ा शतक

ऑस्ट्रेलिया के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स केरी ने 77 रन की नाबाद पारी खेली. केरी की पारी में 7 चौके और 1 छक्का शामिल था. स्टीव स्मिथ ने 60 रन, जबकि कैमरन ग्रीन ने 42 रन का योगदान दिया. आरन हार्डी ने भी अंतिम ओवरों में तेजी से 44 रन बनाए, जिससे टीम को एक मजबूत स्कोर मिला. मिशेल मार्श की कप्तानी में खेल रही ऑस्ट्रेलियाई टीम ने शुरुआत में कुछ विकेट गंवाए, लेकिन केरी और हार्डी की साझेदारी ने टीम को स्थिरता प्रदान की.

इंग्लैंड के गेंदबाजों में जॉफ़्रा आर्चर ने 10 ओवर में 67 रन देकर 2 विकेट लिए, जबकि ब्रायडन कार्से, जैकब बेथेल, विल जैक्स, लियाम लिविंगस्टोन ने 1-1 विकेट चटकाएं हैं. अब इंग्लैंड को 304 रनों का लक्ष्य हासिल करने के लिए मजबूत प्रदर्शन की आवश्यकता होगी.

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs Australia 1st ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Australia 1st ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया मुकाबले से होगा वनडे सीरीज का आगाज, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू

England vs Sri Lanka, 1st ODI Match Scorecard: पहले वनडे मुकाबले में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 89 रनों से रौंदा, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 1st ODI Match Scorecard: चेस्टर-ले-स्ट्रीट में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 266 रनों का लक्ष्य, हैरी ब्रूक और विल जैक्स ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड