'कॉफी विद करण' विवाद के बाद पहली बार दिखे हार्दिक पांड्या, मुंबई एअरपोर्ट पर भाई क्रुणाल पांड्या के साथ किया गया स्पॉट
इन दिनों विवादों से घिरे हार्दिक पंड्या आज कल अपने घर से बाहर नहीं निकल रहे है. हार्दिक पंड्या और के एल राहुल का 'कॉफी विद करण' वाला एपिसोड सबसे ज्यादा चर्चा में रहा....
इन दिनों विवादों में घिरे हार्दिक पांड्या कुछ दिनों से अपने घर से बाहर नहीं निकल रहे थे. हार्दिक पांड्या और के एल राहुल का 'कॉफी विद करण' वाला एपिसोड सबसे ज्यादा चर्चा में रहा. जिसमें हार्दिक पांड्या ने कई महिलाओं के साथ संबंध होने का दावा किया था, और यह भी बताया कि वह इस मामले में अपने परिजनों के साथ भी खुलकर बात करते हैं. इन टिप्पणियों के वजह से हार्दिक पांड्या को काफी ज्यादा ट्रोल किया जा रहा था, जिसके वजह से इस स्टार ऑलराउंडर ने खुद को अपने घर में कुछ दिनों के लिए कैद कर लिया था.
आज मुंबई एयरपोर्ट पर हार्दिक पंड्या को उनके भाई क्रुणाल पांड्या के साथ स्पॉट किया गया. यह पहली बार हुआ है जब उन्हें इन विवादों के बाद कहीं बाहर देखा गया.
यह भी पढ़ें: हरभजन सिंह ने हार्दिक पंड्या-केएल राहुल को लताड़ा, कहा- पत्नी-बेटी हों अगर साथ तो इनके साथ सफर भी नहीं करूंगा
बता दें कि मिडडे से बात करते हए हार्दिक के पिता हिमांशु पांड्या ने कहा था कि, "हार्दिक ने मैच देखा. जब से वह ऑस्ट्रलिया से वापिस लौटे हैं, तब से वह घर से बाहर नहीं निकले हैं. वो किसी के कॉल्स भी नहीं ले रहे हैं. वो आराम कर रहे हैं."इसके आगे हार्दिक के पिता ने कहा कि, "गुजरात में पब्लिक हॉलिडे था लेकिन हार्दिक ने पतंग नहीं उड़ाई. उन्हें पतंग उड़ना बेहद पसंद है. वह इस त्योहार को मनाने के मूड में नहीं थे."
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 19, 2019 05:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

