क्या साक्षी सिंह धोनी की बर्थडे पार्टी में स्‍मोकिंग कर रहे थे हार्दिक पंड्या? देखें VIDEO

भारतीय टीम के दिग्गज आलराउंडर हार्दिक पंड्या एशिया कप के दौरान कमर में चोट के कारण टीम से बाहर हो गये गये थे. तब से वह भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं.

हार्दिक पंड्या (Photo credit -Twitter)

भारतीय टीम के दिग्गज आलराउंडर हार्दिक पंड्या एशिया कप के दौरान कमर में चोट के कारण टीम से बाहर हो गये गये थे. तब से वह भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं. हार्दिक को हाल ही में महेंद्र सिंह धोनी की पत्‍नी साक्षी के बर्थडे में रविवार को देखा गया है. जिसमें देखने से लग रहा है की यह युवा खिलाड़ी कश लगा रहा है. तब से यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इंस्‍टाग्राम पर आए इस वीडियो में केक कटिंग सेरेमनी के दौरान हार्दिक पंड्या, टीम इंडिया के पूर्व कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी के पीछे खड़े हैं. इसमें वे मुंह से धुंआ निकालते हुए दिखाई दे रहे हैं. खास बात यह है कि इसमें हार्दिक कुछ छिपाते हुए भी नजर आ रहे हैं.

इससे पहले इस दिग्गज खिलाड़ी के बारे में पूर्व ऑस्‍ट्रेलियाई दिग्गज बल्लेबाज माइकल हसी ने हाल ही में कहा था की भारतीय टीम को इस हरफनमौला खिलाड़ी की कमी भारत बनाम ऑस्‍ट्रेलिया में महसूस हो सकती है. वहीं भारतीय टीम के कोच रवि शास्‍त्री भी मानते हैं कि हार्दिक की कमी सीरीज में खल सकती है क्‍योंकि वे टीम को संतुलन प्रदान करते हैं.

क्रिकेट के छोटे प्रारूप में इस दिग्गज आलराउंडर का कोई सानी नहीं है यह जगजाहिर है. हार्दिक ने भारत के लिए 11 टेस्‍ट, 42 वनडे और 35 टी20 मैच खेले हैं. टेस्‍ट क्रिकेट में वे 532, वनडे में 670 और टी20 में 271 रन बना चुके हैं. टेस्‍ट क्रिकेट में एक शतक और चार अर्धशतक हार्दिक के नाम पर दर्ज हैं. टेस्‍ट में हार्दिक ने 17, वनडे मैचों में 40 और टी20 में 33 विकेट हासिल किए हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

Will MS Dhoni Play Today: क्या कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ आज मैदान में उतरेंगे एमएस धोनी? जानें अपडेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड