हार्दिक पांड्या ने धोनी का फोटो शेयर कर पूछा- क्या माही भाई टाइम ट्रैवलिंग भी करने लगे हो क्या?

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या ने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है. इस तस्वीर में वह काफी यंग नजर आ रहे हैं. इस तस्वीर को शेयर करते हुए पांड्या ने इसके कैप्शन में लिखा है, 'क्या माही भाई टाइम ट्रैवलिंग भी करने लगे हो क्या?'

महेंद्र सिंह धोनी (Photo Credits: Instagram/hardikpandya93)

नई दिल्ली, 29 मार्च: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है. इस तस्वीर में वह काफी यंग नजर आ रहे हैं. इस तस्वीर को शेयर करते हुए पांड्या ने इसके कैप्शन में लिखा है, 'क्या माही भाई टाइम ट्रैवलिंग भी करने लगे हो क्या?' पांड्या द्वारा शेयर किए गए इस तस्वीर पर दोनों ही खिलाड़ियों के फैंस जमकर लाइक्स और कमेंट कर रहे हैं.

बता दें कि हार्दिक पांड्या और धोनी की दोस्ती जगजाहिर है. दोनों ही खिलाड़ी एक दूसरे से मिलने के लिए समय निकाल ही लेते हैं. फिलहाल दोनों खिलाड़ी आगामी आईपीएल सीजन के लिए व्यस्त हैं. आईपीएल 2021 में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) का पहला मुकाबला नौ अप्रैल को जहां रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर (Royal Challengers Bangalore) के साथ है, वहीं अगले दिन यानी 10 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स का सामना दिल्ली कैपिटल्स के साथ है.

यह भी पढ़ें- IPL 2021: आईपीएल के 14वें सीजन के लिए DC के पंत, अश्विन, पटेल और कोच रिकी पोंटिंग पहुंचे मुंबई

आईपीएल का 14वां सीजन इस बार देश में ही आयोजित किया जा रहा है. इस सीजन के सभी मुकाबले अहमदाबाद, बेंगलुरू, चेन्नई, दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में खेले जाएंगे. इससे पहले बीते साल आईपीएल का 13वां संस्करण कोरोना महामारी की वजह से संयुक्त अरब अमीरात (United Arab Emirates) में खेला गया था. इस दौरान मुंबई की टीम ने रिकॉर्ड पांचवीं बार आईपीएल खिताब पर अपना कब्जा जमाया था.

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड