क्रिकेट

Happy Holi 2021: होली के शुभ अवसर पर क्रिकेटरों ने अपने तरीके से दी फैंस को बधाई

बता दें कि क्रिकेटर्स ही नहीं बल्कि आईपीएल टीम ने भी अपने फैंस को होली की ढ़ेर सारी बधाईयां दी हैं. आपीएल 9 अप्रैल से शुरू होगा. पहला मैच मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजेस बैंगलोर के बीच खेला जाएगा

Happy Holi 2021: होली के शुभ अवसर पर क्रिकेटरों ने अपने तरीके से दी फैंस को बधाई
Happy Holi: होली के शुभ अवसर पर क्रिकेटरों ने अपने तरीके से दी फैंस को बधाई (Photo credit: Youtube)

मुंबई: भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) ने इंग्लैंड (India vs England) के खिलाफ वनडे सीरीज भी जीत कर फैंस को शानदार होली का तोहफा दिया. टीम इंडिया ने टेस्ट, टी20 और वनडे सीरीज में इंग्लैंड को हराकर क्लीनस्लीप कर दिया. आज यानी 29 मार्च को देश-विदेश में होली बेहद हर्षोल्लास से मनाई जा रही है. इसी बीच क्रिकेटरों ने भी इस शुभ अवसर पर फैंस को बधाईयां दी है.  देश की खबरें | होली पर कोविड-19 नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध दिल्ली पुलिस ने जारी की चेतावनी

बता दें कि देश में कोरोना (Coronavirus) के लगातार बढ़ रहे संक्रमण को देखते हुए सरकार व प्रशासन द्वारा और ज्यादा एहतियात बरती जा रही है. इसी को मद्देनजर रखते हुए होली के त्यौहार को लेकर कई राज्यों में दिशानिर्देश जारी किए जा चुके हैं. दिल्ली (Delhi), मुंबई (Mumbai) जैसे बड़े शहरों समेत कई राज्यों में होली खेलने को लेकर कड़े नियम बनाये गए हैं. नई गाइडलाइन्स के मुताबिक सार्वजनिक स्थानों पर होली खेलने व सामूहिक कार्यक्रमों पर रोक रहेगी.

होली का पर्व सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी बड़ी ही धूमधाम से मनाया जा रहा है. देखते है कौनसे क्रिकेटर ने क्या लिखा है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by David Warner (@davidwarner31)

बता दें कि क्रिकेटर्स ही नहीं बल्कि आईपीएल टीम ने भी अपने फैंस को होली की ढ़ेर सारी बधाईयां दी हैं. आपीएल 9 अप्रैल से शुरू होगा. पहला मैच मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजेस बैंगलोर के बीच खेला जाएगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 29, 2021 12:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).