क्रिकेट

Happy Birthday Virat Kohli: कप्तान विराट कोहली को वीरेंद्र सहवाग ने दिलचस्प अंदाज में किया विश, लक्ष्मण और कैफ के मैसेज भी हैं ख़ास

भारतीय दिग्गज कप्तान एवं स्टार बल्लेबाज विराट कोहली आज अपने जीवन के 30 बसंत पुरे कर चूके हैं. इस मौके पर उन्हें क्रिकेट जगत, बॉलीवुड, राजनेता और उनके प्रशंसकों द्वारा उन्हें उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं देने का तांता लगा हुआ है.

Happy Birthday Virat Kohli: कप्तान विराट कोहली को वीरेंद्र सहवाग ने दिलचस्प अंदाज में किया विश, लक्ष्मण और कैफ के मैसेज भी हैं ख़ास
विराट कोहली और विरेंदर सहवाग (Photo Credit: File Photo)

भारतीय दिग्गज कप्तान एवं स्टार बल्लेबाज विराट कोहली आज अपने जीवन के 30 बसंत पुरे कर चूके हैं. इस मौके पर उन्हें क्रिकेट जगत, बॉलीवुड, राजनेता और उनके प्रशंसकों द्वारा उन्हें उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं देने का तांता लगा हुआ है. भारत के पूर्व कलात्मक बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण, मोहम्मद कैफ, प्रज्ञान ओझा, हरीश रावत, बीसीसीआई ने इस दिग्गज स्टार बल्लेबाज को ट्विटर पर ट्विट करके बधाई दी है.

खबरों की मानें तो कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इन दिनों उत्‍तराखंड के टिहरी में होटल आनंदा में ठहरी है, जो कि बॉलीवुड और कॉरपोरेट वर्ल्‍ड के लोगों की पसंदीदा जगह है. ये वही होटल है जहां विराट और अनुष्का शर्मा ने शादी से पहले भी काफी समय बिताया था.

वीवीएस लक्ष्मण

मोहम्मद कैफ

बीसीसीआई

प्रज्ञान ओझा

सुरेश रैना

विरेंदर सहवाग

हम आपको बता दें कि विराट कोहली का जन्म एक मध्यमवर्गीय परिवार में 5 नवबंर 1988 को हुआ था. विराट मूलरूप से मध्य प्रदेश के कटनी के रहने वाले हैं. मध्य प्रदेश से कोहली का गहरा नाता था. विराट के दादा जी विभाजन के वक्त कटनी आ गए थे. बाद में विराट के पिता प्रेम कोहली परिवार के साथ गुजर-बसर के लिए दिल्ली चले आये. विराट कोहली के पिता प्रेम कोहली ने बचपन में ही कोहली का क्रिकेट के प्रति दीवानगी देखकर 9 साल की उम्र में ही उन्हें क्रिकेट की ट्रेनिंग दिलवानी शुरू कर दी थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 05, 2018 10:23 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).