Happy Birthday Sourav Ganguly: 49 साल के हुए 'दादा', दिग्गजों ने कुछ इस तरह दी बधाई

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एवं मौजूदा समय में बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली गुरुवार यानी आज अपना 49वां जन्मदिन मना रहे हैं. गांगुली का जन्म आज ही के दिन 8 जुलाई 1972 में पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में हुआ था. गांगुली के पिता का नाम चंडीदास और मां का नाम निरूपा गांगुली है.

सौरभ गांगुली (Photo Credits: File Photo)

कोलकाता, 8 जुलाई: भारतीय क्रिकेट टीम (India national cricket team) के पूर्व कप्तान एवं मौजूदा समय में बीसीसीआई (BCCI) के अध्यक्ष सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) गुरुवार यानी आज अपना 49वां जन्मदिन मना रहे हैं. गांगुली का जन्म आज ही के दिन 8 जुलाई 1972 में पश्चिम बंगाल (West Bengal) की राजधानी कोलकाता (Kolkata) में हुआ था. गांगुली के पिता का नाम चंडीदास (Chandidas) और मां का नाम निरूपा गांगुली (Nirupa Ganguly) है. गांगुली के पिता चंडीदास एक सफल छपाई का व्यवसाय चलाते थे. चंडीदास का नाम कोलकाता के सबसे रईस व्यक्तियों में गिना जाता था. भारतीय क्रिकेट में गांगुली को प्यार से 'दादा' के उपनाम से पुकारा जाता है. गांगुली को उनके 49वें जन्मदिन पर देश और विदेश के कई क्रिकटरों ने सोशल मीडिया के माध्यम से शुभकामनाएं दिए हैं, जो इस प्रकार हैं-

सुरेश रैना (Suresh Raina):

मोहम्मद कैफ (Mohammad Kaif):

हरभजन सिंह (Harbhajan Singh):

दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik):

वीवीएस लक्ष्मण (VVS Laxman):

वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag):

वसीम जाफर (Wasim Jaffer):

कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav):

बीसीसीआई (BCCI):

बात करें सौरभ गांगुली के क्रिकेट करियर के बारे में तो उन्होंने देश के लिए 113 टेस्ट क्रिकेट मैच खेलते हुए 188 पारियों में 42.2 की एवरेज से 7212 रन बनाए हैं. टेस्ट क्रिकेट में उनके नाम 16 शतक और 35 अर्धशतक दर्ज है. गांगुली का टेस्ट क्रिकेट में व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 239 रन है.

टेस्ट क्रिकेट के अलावा उन्होंने देश के लिए 311 वनडे मैच खेलते हुए 300 पारियों में 41.0 की एवरेज से 11363 रन बनाए हैं. वनडे प्रारूप में उनके नाम 22 शतक और 72 अर्धशतक दर्ज है. वनडे फॉर्मेट में उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 183 रन हैं.

बल्लेबाजी के अलावा सौरभ गांगुली ने गेंदबाजी से भी क्रिकेट के मैदान में अपनी अमिट छाप छोड़ी है. उन्होंने देश के लिए टेस्ट क्रिकेट की 99 पारियों में 32 और वनडे मैच की 171 पारियों में 100 विकेट चटकाए हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

Top 3 Indian Batters With Most ODI Runs in New Zealand: न्यूजीलैंड की सरजमीं पर वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में इन भारतीय बल्लेबाजों ने मचाया कोहराम, बनाए हैं सबसे ज्यादा रन; यहांं देखें पूरी लिस्ट

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड