क्रिकेट

GT vs RR, TATA IPL 2025 23rd Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को 58 रनों से हराया, प्रसीद कृष्ण और राशिद खान ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें GT बनाम RR मैच का स्कोरकार्ड

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का 23वां मुकाबला आज यानी नौ अप्रैल को गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया.

GT vs RR, TATA IPL 2025 23rd Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को 58 रनों से हराया, प्रसीद कृष्ण और राशिद खान ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें GT बनाम RR मैच का स्कोरकार्ड
गुजरात टाइटंस (Photo Credit: X Formerly Twitter/IPL)

Gujarat Titans And Rajasthan Royals, TATA IPL 2025 23rd Match Scorecard Update: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (Indian Premier League 2025) का आगाज हो गया है. आईपीएल के इस सीजन में 10 टीमें ट्रॉफी पर कब्जा करने में जुटी हुई हैं. हर सीजन की तरह इस बार भी टाटा आईपीएल 2025 (TATA IPL 2025 ) में कुल 74 मुकाबले खेले जाएंगे. इस सीजन का 23वां मुकाबला आज यानी नौ अप्रैल को गुजरात टाइटंस (GT) बनाम राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद (Ahmedabad) के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में खेला गया. इस मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को 58 रनों से हरा दिया हैं. इसके साथ ही गुजरात टाइटंस ने जीत का चौका लगा दिया हैं. इस सीजन में गुजरात टाइटंस की अगुवाई शुभमन गिल (Shubman Gill) कर रहे हैं. जबकि, राजस्थान रॉयल्स की कमान संजू सैमसन (Sanju Samson) के कंधों पर हैं. GT vs RR, TATA IPL 2025 23rd Match 1st Inning Scorecard: गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 218 रनों का टारगेट, साई सुदर्शन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

यहां देखें GT बनाम RR मैच का स्कोरकार्ड:

इस रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस की टीम का आगाज निराशानजक रहा और महज 14 रन के स्कोर पर टीम को पहला बड़ा झटका लगा. इसके बाद साई सुदर्शन और जोस बटलर ने मिलकर पारी को संभाला और टीम का स्कोर 100 रन के करीब ले गए.

पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट खोकर 217 रन बनाए. गुजरात टाइटंस की तरफ से सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन ने सबसे ज्यादा 82 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान साई सुदर्शन ने 53 गेंदों पर आठ चौके और तीन छक्के लगाए. साई सुदर्शन के अलावा जोस बटलर और शाहरुख खान ने 36-36 रनों का योगदान दिया.

दूसरी तरफ, राजस्थान रॉयल्स की टीम को घातक तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. राजस्थान रॉयल्स की ओर से स्टार गेंदबाज महेश थीक्षाना और तुषार देशपांडे ने सबसे ज्यादा दो-दो विकेट अपने नाम किए. के अलावा जोफ्रा आर्चर और संदीप शर्मा ने एक-एक विकेट चटकाए. राजस्थान रॉयल्स की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 218 रन बनाने थे.

राजस्थान रॉयल्स की पूरी टीम 19.2 ओवर में महज 159 रन बनाकर सिमट गई. राजस्थान रॉयल्स की तरफ से शिम्रोन हेटमायर ने सबसे ज्यादा 52 रनों की धुआंधार पारी खेली. इस धमाकेदार पारी के दौरान शिम्रोन हेटमायर ने 32 गेंदों पर चार चौके और तीन छक्के लगाए. शिम्रोन हेटमायर के अलावा कप्तान संजू सैमसन ने 41 रन बटोरे.

वहीं, गुजरात टाइटंस की टीम को अरशद खान ने पहली बड़ी सफलता दिलाई. गुजरात टाइटंस की ओर से प्रसीद कृष्ण ने सबसे ज्यादा तीन विकेट अपने नाम किए. प्रसीद कृष्ण के अलावा राशिद खान और साई किशोर ने दो-दो विकेट चटकाए.

पहली पारी का स्कोरकार्ड:

गुजरात टाइटंस की बल्लेबाजी:217/6, 20 ओवर (साई सुदर्शन 82 रन, शुभमन गिल 2 रन, जोस बटलर 36 रन, शाहरुख खान 36 रन, शेरफेन रदरफोर्ड 7 रन, राहुल तेवतिया नाबाद 24 रन, राशिद खान 12 रन और अरशद खान नाबाद 0 रन.)

राजस्थान रॉयल्स की गेंदबाजी: (जोफ्रा आर्चर 1 विकेट, महेश थीक्षाना 2 विकेट, संदीप शर्मा 1 विकेट और तुषार देशपांडे 2 विकेट).

दूसरी पारी का स्कोरकार्ड:

राजस्थान रॉयल्स की बल्लेबाजी: 159/10, 19.2 ओवर (यशस्वी जयसवाल 6 रन, संजू सैमसन 41 रन, नितीश राणा 1 रन, रियान पराग 26 रन, शिम्रोन हेटमायर 52 रन, ध्रुव जुरेल 5 रन, शुभम दुबे 1 रन, जोफ्रा आर्चर 4 रन, मतुषार देशपांडे 3 रन, हेश थीक्षाना 5 रन और संदीप शर्मा नाबाद 6 रन.)

गुजरात टाइटंस की गेंदबाजी: (अरशद खान 1 विकेट, प्रसीद कृष्ण 3 विकेट, मोहम्मद सिराज 1 विकेट, कुलवंत खेजरोलिया 1 विकेट, रविश्रीनिवासन साई किशोर 2 विकेट और राशिद खान 2 विकेट).

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 09, 2025 11:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).