GT vs PBKS, IPL 2026 46th Match Winner Prediction: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

गुजरात टाइटंस की टीम इस मुकाबले में संतुलित नजर आ रही है. बल्लेबाजी में साई सुदर्शन और शुभमन गिल से अच्छी शुरुआत की उम्मीद होगी. मिडिल ऑर्डर में जोस बटलर और शाहरुख खान टीम को मजबूती देंगे. वहीं गेंदबाजी में राशिद खान और कगिसो रबाडा अहम भूमिका निभा सकते हैं. दूसरी तरफ पंजाब किंग्स की टीम शानदार फॉर्म में है.

पंजाब किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Gujarat Titans vs Punjab Kings, TATA Indian Premier League 2026 46th Match Winner Prediction: टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 46वां मुकाबला 3 मई को गुजरात टाइटंस बनाम पंजाब किंग्स (GT vs PBKS) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद (Ahmedabad) के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में भारतीय समयानुसार रात 7:30 बजे से खेला जाएगा. गुजरात टाइटंस ने इस सीजन में अब तक 9 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 5 मैच में जीत और 4 में हार का सामना किया है. वहीं, पंजाब किंग्स ने 7 मैच खेले हैं, जिसमें 6 में जीत और 1 में हार मिली है. दोनों टीमों की नजर जीत दर्ज करने पर होगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. इस सीजन में गुजरात टाइटंस की अगुवाई शुभमन गिल (Shubman Gill) कर रहे हैं. जबकि, पंजाब किंग्स की कमान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) के कंधों पर है. यह भी पढ़ें: GT vs PBKS, IPL 2026 46th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला, इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 46वें मैच में गुजरात टाइटंस का सामना पंजाब किंग्स से 3 मई को होगा. शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस ने 5 मुकाबले जीते हैं और 4 में हार झेली है. वहीं, श्रेयस अय्यर के नेतृत्व वाली पंजाब किंग्स ने 6 मुकाबले जीते हैं और 1 में हार का सामना किया है. अब गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में आमने-सामने होंगी. चलिए इस रोमांचक मुकाबले से जुड़ी जरूरी बातों पर एक नजर डालते हैं.

गुजरात टाइटंस बनाम पंजाब किंग्स हेड टू हेड (GT vs PBKS Head To Head Record)

आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 7 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें गुजरात टाइटंस ने 3 मैच जीते हैं, जबकि पंजाब किंग्स को 4 मुकाबलों में जीत मिली है. पिछले मुकाबले में पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को 3 विकेट से हराया था.

गुजरात टाइटंस की टीम इस मुकाबले में संतुलित नजर आ रही है. बल्लेबाजी में साई सुदर्शन और शुभमन गिल से अच्छी शुरुआत की उम्मीद होगी. मिडिल ऑर्डर में जोस बटलर और शाहरुख खान टीम को मजबूती देंगे. वहीं गेंदबाजी में राशिद खान और कगिसो रबाडा अहम भूमिका निभा सकते हैं. दूसरी तरफ पंजाब किंग्स की टीम शानदार फॉर्म में है. बल्लेबाजी में श्रेयस अय्यर, प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन सिंह जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं, जो मैच का रुख बदल सकते हैं. गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल टीम के लिए अहम साबित हो सकते हैं.

ये टीम मार सकती हैं बाजी (GT vs PBKS Match Winner Prediction)

बता दें कि इस मुकाबले में पंजाब किंग्स की टीम का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आ रहा है. हालिया फॉर्म और संतुलित टीम संयोजन को देखते हुए पंजाब किंग्स को बढ़त मिल सकती है. हालांकि गुजरात टाइटंस जैसी मजबूत टीम को हल्के में नहीं लिया जा सकता.

गुजरात टाइटंस की जीत की संभावना: 45%

पंजाब किंग्स की जीत की संभावना: 55%.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (GT vs PBKS 46th T20 Match Playing Prediction)

गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), जेसन होल्डर, शाहरुख खान, वाशिंगटन सुंदर, अरशद खान, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज और मानव सुथार.

पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, कूपर कॉनॉली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसन, लॉकी फर्ग्यूसन, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल.

नोट: गुजरात टाइटंस क्रिकेट टीम बनाम पंजाब किंग्स क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): गुजरात टाइटंस से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची KKR, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस को 29 रनों से रौंदा, सुनील नारायण ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 248 रनों का टारगेट, फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड