GT vs MI, IPL 2023 Qualifier 2: दूसरे क्वालिफायर में इन बल्लेबाजों पर होगी सबकी निगाहें, बड़ी पारी खेलने में हैं माहिर

कल के मुकाबले में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है. कल जो भी टीम मुकाबले में जीत दर्ज करेगी उसका सामना रविवार यानी 28 मई को शाम साढ़े 7:30 बजे चेन्नई सुपर किंग्स से फाइनल मुकाबले में होगा. अब यह देखना दिलचस्प होगा की दोनों टीमों एक दूसरे के खिलाफ किस तरह का प्रदर्शन करेंगी.

मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस (Photo Credits: Twitter)

मुंबई: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 (Indian Premier League 2023) का दूसरा दूसरा क्वालिफायर मुकाबला शुक्रवार यानी 26 मई को गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) और मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला शाम साढ़े 7 बजे से अहमदाबाद (Ahmedabad) के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में खेला जाएगा. वहीं गुजरात टाइटंस की कमान इस मैच में हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के हाथों में होगी तो दूसरी तरफ मुंबई इंडियंस को रोहित शर्मा (Rohit Sharma) संभालते हुए नजर आएंगे.

कल के मुकाबले में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है. कल जो भी टीम मुकाबले में जीत दर्ज करेगी उसका सामना रविवार यानी 28 मई को शाम साढ़े 7:30 बजे चेन्नई सुपर किंग्स से फाइनल मुकाबले में होगा. अब यह देखना दिलचस्प होगा की दोनों टीमों एक दूसरे के खिलाफ किस तरह का प्रदर्शन करेंगी. IPL 2023 Qualifier 2: गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा दूसरा क्वालीफायर मुकाबला, जानें कब, कहा और कैसे देखें मैच

इन बल्लेबाजों पर होगी सबकी निगाहें

रोहित शर्मा

आईपीएल के इस सीजन में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा के बल्ले से भले ही ज्यादा रन न निकले हैं. लेकिन रोहित शर्मा कभी भी आक्रामक बल्लेबाज कर सकते है. ऐसे में दूसरे क्वालिफायर मुकाबले में गुजरात टाइटंस को रोहित शर्मा सावधान रहना होगा. अगर रोहित का बल्ला चला तो अकेले ही दम पर मैच बदलने की दम रखते हैं.

हार्दिक पांड्या

गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या को इस बार आईपीएल में ज्यादा गेंदबाजी करते हुए नहीं देखा गया हैं. हार्दिक पांड्या गुजरात टाइटंस के लिए तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आते है. ऐसे में मुंबई इंडियंस को हार्दिक पांड्या से भी सावधान रहने की ज़रूरत है. अगर हार्दिक पांड्या कभी भी बड़े शॉट खेल सकते हैं और बड़ी पारी खेलने में भी माहिर हैं.

शुभमन गिल

इस बार आईपीएल के इस सीजन में गुजरात टाइटंस के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल ने जमकर रन बनाए हैं. शुभमन गिल ने अपनी टीम के लिए कई मौकों पर शानदार बल्लेबाजी करते हुए मैच जीताए हैं. वहीं इस सीजन में सबसे ज्यादा रन जड़ने के मामले में भी शुभमन गिल दूसरे नंबर पर है.

सूर्यकुमार यादव

आईपीएल के इस सीजन के शुरूआती मुकाबले में सूर्यकुमार यादव का बल्ला शांत नजर आया था. लेकिन जैसे जैसे टूर्नामेंट आगे बढ़ा वैसे-वैसे सूर्यकुमार यादव का बल्ला रन उगलने लगा. इस समय सूर्यकुमार यादव सबसे ज्यादा रन जड़ने की लिस्ट में 7वें नंबर पर हैं. अब सूर्य के फैन्स को उनसे उम्मीद होगी की वह गुजरात के खिलाफ मुकाबले में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर अपनी टीम को फाइनल में ले जाए.

 

कैमरन ग्रीन

आईपीएल के इस सीजन के शुरुआत में कैमरन ग्रीन का बल्ला खामोश था. लेकिन अब कैमरन ग्रीन जमकर रन बना रहा है. अभी तक इस सीजन में कैमरन ग्रीन के बल्ले से 422 रन निकले हैं जिसमें एक शानदार शतक भी शामिल है. उम्मीद है की कैमरन ग्रीन अपनी इस फॉर्म को गुजरात के खिलाफ मुकाबले में भी जारी रखेंगे और टीम को विजय बनाएंगे.

 

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन पर एक नजर:

गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (कप्तान), दासुन शनाका, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, दर्शन नालकंडे, मोहित शर्मा, नूर अहमद, मोहम्मद शमी.

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, टिम डेविड, नेहल वढेरा, विष्णु विनोद, क्रिस जॉर्डन, पीयूष चावला, जेसन बेहरेनडोर्फ, आकाश मधवाल.

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी