क्रिकेट

GT vs LSG, TATA IPL 2025 64th Match Winner Prediction: गुजरात टाइटंस बनाम लखनऊ सुपर जाइंट्स के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस पहले ही प्लेऑफ़ में जगह बना ली है और अब फ़ाइनल में पहुंचने के बेहतर मौके के लिए टॉप 2 में जगह बनाने का लक्ष्य रखेगी. दूसरी ओर, सनराइजर्स हैदराबाद से हाल ही में मिली हार के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स प्लेऑफ़ की दौड़ से बाहर हो गई है. 12 मैचों में से केवल पाँच जीत के साथ, ऋषभ पंत की अगुवाई वाली टीम वर्तमान में अंक तालिका में सातवें स्थान पर है.

GT vs LSG, TATA IPL 2025 64th Match Winner Prediction: गुजरात टाइटंस बनाम लखनऊ सुपर जाइंट्स के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी
लखनऊ सुपर जाइंट्स बनाम गुजरात टाइटंस (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Gujarat Titans vs Lucknow Super Giants, TATA IPL 2025 64th Match Prediction: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (Indian Premier League 2025) का 64वां मुकाबला आज यानी 22 मई को गुजरात टाइटंस (GT) बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद (Ahmedabad) के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा. इस सीजन में एलएसजी की अगुवाई ऋषभ पंत (Rishabh Pant) कर रहे हैं. जबकि, जीटी की कमान शुभमन गिल (Shubman Gill) के कंधों पर हैं. इस सीजन में गुजरात टाइटंस का प्रदर्शन अबतक शानदार रहा है. लखनऊ सुपर जायंट्स प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है. वहीं, गुजरात टाइटंस मजबूती से प्लेऑफ में पहुंच गई है. हर सीजन की तरह इस बार भी टाटा आईपीएल 2025 (TATA IPL 2025 ) में कुल 74 मुकाबले खेले जाएंगे. यह भी पढ़ें: GT vs LSG, TATA IPL 2025 64th Match Key Players To Watch Out: गुजरात टाइटंस बनाम लखनऊ सुपर जाइंट्स के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन धुरंधर खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस पहले ही प्लेऑफ़ में जगह बना ली है और अब फ़ाइनल में पहुंचने के बेहतर मौके के लिए टॉप 2 में जगह बनाने का लक्ष्य रखेगी. दूसरी ओर, सनराइजर्स हैदराबाद से हाल ही में मिली हार के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स प्लेऑफ़ की दौड़ से बाहर हो गई है. 12 मैचों में से केवल पाँच जीत के साथ, ऋषभ पंत की अगुवाई वाली टीम वर्तमान में अंक तालिका में सातवें स्थान पर है.

हेड टू हेड रेकॉर्ड (GT vs LSG Head To Head Record In IPL)

आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस बनाम लखनऊ सुपर जाइंट्स के बीच अबतक कुल छह मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान गुजरात टाइटंस का पड़ला भारी रहा हैं. गुजरात टाइटंस की टीम ने चार मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, लखनऊ सुपर जायंट्स को महज महज मैच में जीत नसीब हुई हैं. इस सीजन दोनों टीम की यह दूसरी भिड़ंत है. इस सीजन की पहली भिड़ंत में लखनऊ सुपर जाइंट्स ने गुजरात टाइटंस को 6 विकेट से हराया था. आईपीएल के पिछले सीजन में दोनों टीमों के बीच एक मुकाबला खेला गया था. इस दौरान लखनऊ सुपर जायंट्स ने 33 रनों से बाजी मारी थीं. इस मुकाबले को जीतकर लखनऊ सुपर जायंट्स अपने आकंड़ें सुधारना चाहेगी.

बता दें कि आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस ने नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में कुल 21 मुकाबले खेले हैं. इस दौरान गुजरात टाइटंस की टीम 13 मैच में जीत और 8 मुकाबलों में हार मिली है. इस मैदान पर गुजरात टाइटंस का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 233 रन रहा है. दूसरी तरफ लखनऊ सुपर जायंट्स ने इस मैदान पर सिर्फ एक ही मैच खेला है, जिसमें लखनऊ सुपर जायंट्स ने हार का सामना किया है. लखनऊ सुपर जायंट्स का इस मैदान पर सर्वोच्च स्कोर 171 रन रहा है.

ये टीम मार सकती हैं बाजी (GT vs LSG Match Winner Prediction)

इस मुकाबले में गुजरात टाइटंस की टीम का पड़ला भारी नजर आ रहा हैं. लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए यह मुकाबला चुनौतीपूर्ण हो सकता है, खासकर गुजरात टाइटंस की मजबूत गेंदबाजी और बल्लेबाजी के खिलाफ. गुजरात टाइटंस के हालिया प्रदर्शन को देखते हुए वे टूर्नामेंट का 64वां मुकाबला जीत सकती हैं. दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं.

गुजरात टाइटंस की जीत की संभावना: 58%

लखनऊ सुपर जायंट्स की जीत की संभावना: 42%.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर नजर

गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कागिसो रबाडा, अरशद खान, साई किशोर, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा.

लखनऊ सुपर जायंट्स: एडेन मार्करम, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), अब्दुल समद, आयुष बदोनी, डेविड मिलर, आकाश महाराज सिंह, रवि बिश्नोई, आवेश खान, आकाश दीप और प्रिंस यादव.

नोट: गुजरात टाइटंस बनाम लखनऊ सुपर जाइंट्स के मैच का स्कोरकार्ड हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on May 22, 2025 06:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).