क्रिकेट

Glenn Maxwell Hospitalised: अज्ञात दुर्घटना के बाद ग्लेन मैक्सवेल को अस्पताल में होना पड़ा भर्ती, जांच में जुटी क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने एक बयान जारी कर घटना को स्वीकार किया और आगे की जांच करने के अपने इरादे की पुष्टि की.

Glenn Maxwell Hospitalised: अज्ञात दुर्घटना के बाद ग्लेन मैक्सवेल को अस्पताल में होना पड़ा भर्ती, जांच में जुटी क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया
Glenn Maxwell (Photo Credit: Melbourne Starc/X)

Glenn Maxwell Hospitalised: क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया उस घटना की जांच कर रहा है, जिसके कारण 19 जनवरी को ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल को एडिलेड में कुछ देर के लिए अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था. डेली टेलीग्राफ के अनुसार, यह घटना तब हुई जब मैक्सवेल ब्रेट ली के बैंड सिक्स एंड आउट में भाग ले रहे थे। इस घटना का कारण क्या है यह अभी स्पष्ट नहीं है. यह भी पढ़ें: एडिलेड में नाईटआउट के बाद दुर्घटना के शिकार हुए ग्लेन मैक्सवेल, ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर अस्पताल में हुए भर्ती

लेकिन, रिपोर्ट के मुताबिक मैक्सवेल को एडिलेड में एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि, वो थोड़े समय के लिए ही भर्ती थे. ईएसपीएन क्रिकइन्फो के अनुसार, मेलबर्न स्टार्स के बिग बैश लीग (बीबीएल) अभियान के समापन के बाद मैक्सवेल एक सेलिब्रिटी गोल्फ कार्यक्रम के लिए एडिलेड में थे.

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने एक बयान जारी कर घटना को स्वीकार किया और आगे की जांच करने के अपने इरादे की पुष्टि की.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 22, 2024 11:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).