कश्मीर को लेकर शाहिद अफरीदी की टिप्पणी पर बरसे गौतम गंभीर

भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी द्वारा कश्मीर पर दिए गए बयान के बाद उन्हें आड़े हाथों लिया है. गंभीर ने ट्वीट करते हुए लिखा, "पाकिस्तान के पास सात लाख की फोर्स है जिसका समर्थन 20 करोड़ लोग करते हैं, यह कहना है 16 साल के अफरीदी का.

गौतम गंभीर (Photo Credit-PTI)

भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी द्वारा कश्मीर पर दिए गए बयान के बाद उन्हें आड़े हाथों लिया है. गंभीर ने ट्वीट करते हुए लिखा, "पाकिस्तान के पास सात लाख की फोर्स है जिसका समर्थन 20 करोड़ लोग करते हैं, यह कहना है 16 साल के अफरीदी का. फिर भी कश्मीर के लिए 70 सालों से भीख मांग रहे हैं. अफरीदी, इमरान और बाजवा जैसे जोकर्स भारत और प्रधानमंत्री के खिलाफ जहर उगलते रहते हैं, लेकिन पाकिस्तान के लोगों के लिए कयामत के दिन तक कश्मीर नहीं ले सकते. बांग्लादेश याद है."

अफरीदी ने पहले कहा था, "कश्मीर के लोगों की पीड़ा को समझने के लिए आपको धार्मिक आस्था की जरूरत नहीं है बल्कि सही जगह दिल की जरूरत है."

इन दोनों क्रिकेटरों के बीच में लंबे समय से वाद-विवाद चलता रहता है. क्रिकेट के मैदान को छोड़ने के बाद यह दोनों आए-दिन ट्विटर पर भिड़ंत करते दिखाई दे जाते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका ने पाकिस्तान के सामने रखा 183 रनों का लक्ष्य, लाहिरू उदारा ने खेली 91 रन की तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka 1st T20I Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका पहले टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड