गौतम गंभीर कभी किसी महिला के लिए अपशब्द नहीं बोल सकते: हरभजन सिंह
भारत के ऑफ स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) ने शुक्रवार को कहा कि उनके पूर्व क्रिकेटर साथी और पूर्वी दिल्ली से लोकसभा चुनावों में बीजेपी प्रत्याशी गौतम गम्भीर (Gautam Gambhir) कभी किसी महिला के खिलाफ अश्लील बातें नहीं कर सकते.
नई दिल्ली: भारत के ऑफ स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) ने शुक्रवार को कहा कि उनके पूर्व क्रिकेटर साथी और पूर्वी दिल्ली से लोकसभा चुनावों में भाजपा प्रत्याशी गौतम गम्भीर (Gautam Gambhir) कभी किसी महिला के खिलाफ अश्लील बातें नहीं कर सकते. गम्भीर पर आरोप है कि उन्होंने पूर्वी दिल्ली से ही आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी आतिशी के सम्बोधित करके लिखे गए अश्लील बातों वाले पर्चे बंटवाए हैं.
हरभजन ने अपने साथी टेस्ट क्रिकेटर का ट्विटर के माध्यम से बचाव किया और कहा कि गम्भीर कभी ऐसा कर ही नहीं सकते. हरभजन ने कहा, "गम्भीर से जुड़े मद्दों को लेकर मैं भौंचक हूं. मैं जानता हूं कि वह कभी भी किसी महिला के खिलाफ अपशब्दों का उपयोग नहीं कर सकता. वह जीते या हारे, यह अलग बात है लेकिन वह कभी इस तरह का इंसान नहीं रहा है."
यह भी पढ़ें: AAP के आरोपों पर गौतम गंभीर ने कहा- मैंने मानहानि का केस दायर किया
आतिशी ने अरोप लगाए हैं कि गम्भीर ने उनकी मर्यादा पर सवाल उठाने वाले पर्चे उनके संसदीय क्षेत्र मे बंटवाए हैं. गम्भीर ने इन आरोपों को खारिज किया है और आतिशी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के नाम मानहानि का नोटिस भी भिजवाया है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 10, 2019 01:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

