क्रिकेट

मैच खत्म होने से पहले ही वेस्टइंडीज के कोच ने मान ली हार

वेस्टइंडीज के गेंदबाजी कोच कोरे कोलिमोर ने शुक्रवार को कहा उनकी टीम को भारत के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में हार से बचने के लिये असाधारण प्रदर्शन करना होगा. भारत ने अपनी पहली पारी नौ विकेट पर 649 रन बनाकर समाप्त घोषित की जिसके जवाब में वेस्टइंडीज की टीम दूसरे दिन का खेल समाप्त होने पर छह विकेट पर 94 रन बनाकर संकट में थी.

मैच खत्म होने से पहले ही वेस्टइंडीज के कोच ने मान ली हार
कोरे कोलिमोर (Photo Credit: Twitter)

राजकोट: वेस्टइंडीज के गेंदबाजी कोच कोरे कोलिमोर ने शुक्रवार को कहा उनकी टीम को भारत के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में हार से बचने के लिये असाधारण प्रदर्शन करना होगा. भारत ने अपनी पहली पारी नौ विकेट पर 649 रन बनाकर समाप्त घोषित की जिसके जवाब में वेस्टइंडीज की टीम दूसरे दिन का खेल समाप्त होने पर छह विकेट पर 94 रन बनाकर संकट में थी.

वेस्टइंडीज के पूर्व तेज गेंदबाज कोलिमोर ने कहा, ‘‘आपको अपने प्रति ईमानदार होना चाहिए. भारत ने मैच पर मजबूत पकड़ बना ली है और अभी केवल दूसरा दिन है. हम काफी पीछे हैं और हमें वापसी करने के लिये असाधारण प्रदर्शन करना होगा. आप केवल आत्मसमर्पण करने के लिये टेस्ट मैच नहीं खेलते.’’

कोलिमोर ने कहा कि पहले दिन के निराशाजनक प्रदर्शन तथा कप्तान जैसन होल्डर और मुख्य तेज गेंदबाज केमार रोच की अनुपस्थिति से वे बैकफुट पर चले गये.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 05, 2018 08:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).