गौतम गंभीर ने पाकिस्तान प्रधानमंत्री इमरान खान पर ली चुटकी
भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने शनिवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान पर संयुक्त राष्ट्र (यूएन) में दिए गए उनके भाषण पर चुटकी ली और उसकी तुलना भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण से की. गंभीर ने ट्वीट किया, "हर देश को 15 मिनट का समय दिया गया था.

इसमें कोई क्या करता है, यह उसका चरित्र और बौद्धिकता बताता है. नरेद्र मोदी ने जहां शांति और विकास की बात की वहीं पाकिस्तानी सेना की कठपुतली ने न्यूक्लियर वॉर की धमकी दी. यह वही शख्स है, जिसने कश्मीर में शांति को बढ़ावा देने की बात कही थी."
यह भी पढ़ें- गौतम गंभीर ने विराट कोहली पर कसा तंज, कहा- धोनी और रोहित शर्मा के कारण अच्छे कप्तान बनें
मोदी ने यूएनजीसीए में कहा था कि भारत ने दुनिया को युद्ध नहीं बुद्ध दिया है जबकि इमरान ने लड़ाई की बात को तरजीह दी.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 28, 2019 08:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).