Team India के पूर्व दिग्गज गेंदबाज हरभजन सिंह ने इन दो धुरंधरों को टीम में वापस लाने का दिया सुझाव

बता दें कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज में टीम इंडिया को 0-3 से हार का सामना करना पड़ा, दिग्गज गेंदबाज आर अश्विन और युजवेंद्र चहल की तुलना में दक्षिण अफ्रीका के स्पिनरों, तबरेज शम्सी, केशव महाराज और अंशकालिक एडेन मार्करम की तिकड़ी ने शानदार प्रदर्शन किया और ज्यादा विकेट भी चटकाए.

भारतीय टीम (Photo Credits: Twitter)

मुंबई: हाल ही में हुए दक्षिण अफ्रीका (South Africa) दौरे पर टीम इंडिया के स्पिनरों ने काफी निराश किया हैं. ऐसे में टीम इंडिया (Team India) के पूर्व दिग्गज गेंदबाज हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) ने कहा कि टीम इंडिया के स्पिनर्स वनडे क्रिकेट (ODI Cricket) में बीच के ओवरों में बेहतर नहीं कर पा रहे हैं. वनडे में आर अश्विन (R Ashwin) से आगे देखने और युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) और कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) की जोड़ी को वापस लाने का समय है. IND vs WI ODI Series: वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में इन खिलाड़ियों को मिल सकता हैं मौका, टीम इंडिया में होंगे बड़े फेरबदल

बता दें कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज में टीम इंडिया को 0-3 से हार का सामना करना पड़ा, दिग्गज गेंदबाज आर अश्विन और युजवेंद्र चहल की तुलना में दक्षिण अफ्रीका के स्पिनरों, तबरेज शम्सी, केशव महाराज और अंशकालिक एडेन मार्करम की तिकड़ी ने शानदार प्रदर्शन किया और ज्यादा विकेट भी चटकाए.

2017 के बाद पहली बार वनडे टीम में वापसी करने वाले आर अश्विन ने दो मैचों में महज एक विकेट ही झटक पाए. जिसके चलते तीसरे और आखिरी वनडे मैच में अश्विन की जगह जयंत यादव को टीम में शामिल किया गया. दूसरी ओर, युजवेंद्र चहल ने भी केवल दो विकेट चटकाए.

हरभजन ने कहा कि मुझे लगता है कि ईशांत शर्मा और आर अश्विन ने टीम इंडिया के लिए शानदार प्रदर्शन किया है, चाहे आप टेस्ट क्रिकेट की बात करें या वनडे की. आर अश्विन के लिए पूरे सम्मान के साथ, मुझे लगता है कि वह एक चैंपियन गेंदबाज है, लेकिन अब समय आ गया है कि टीम इंडिया एक विकल्प की तलाश करे, जो और ज्यादा बेहतर कर सके.

हरभजन ने कहा कि टीम इंडिया के पास कुलदीप यादव एक अच्छा विकल्प हो सकता है. हम युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव की जोड़ी को वापस क्यों नहीं ला रहे हैं. उन्होंने टीम इंडिया के लिए कई मैच जीते हैं. दोनों के पास वापस आने से अच्छी बात होगी. आर अश्विन और युजवेंद्र चहल दक्षिण अफ्रीका सीरीज में खेले. उन्होंने गेंद के साथ बहुत अधिक अवसर नहीं बनाए. कई बार वे एक और स्लिप लगाकर विपक्ष पर हमला कर सकते थे, लेकिन ऐसा देखने को नहीं मिला.

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Vaping Controversy: युजवेंद्र चहल वेपिंग विवाद के बाद BCCI ने अर्शदीप सिंह को व्लॉगिंग रोकने की दी सलाह, रिपोर्ट में दावा

RR vs DC, IPL 2026 43rd Match Scorecard: सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 220 रनों का टारगेट, रियान पराग ने खेले शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RR vs DC, IPL 2026 43rd Match Live Score Update: सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs DC, IPL 2026 43rd Match Live Toss And Scorecard: सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड