नई दिल्ली: फंदे से लटकते पाए गए केरल के पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी सुरेश कुमार, स्थानीय पुलिस ने जताया आत्महत्या का संदेह

पूर्व रेलवे और केरल के लेफ्ट आर्म स्पिनर मणि सुरेश कुमार अपने केरल के अलाप्पुझा में घर की छत से फंदे से लटके पाए गए. वह भारत के पूर्व अंडर-19 'टेस्ट' टीम में राहुल द्रविड़ के साथी रह चुके हैं. उनके परिवार में उनकी पत्नी और एक बेटा है. रणजी ट्रॉफी खेलने के अलावा, सुरेश ने दक्षिण क्षेत्र और मध्य क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हुए दिलीप ट्रॉफी भी खेली.

फांसी का फंदा/ प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

नई दिल्ली, 11 अक्टूबर : पूर्व रेलवे और केरल के लेफ्ट आर्म स्पिनर मणि सुरेश कुमार (47) अपने केरल के अलाप्पुझा में घर की छत से फंदे से लटके पाए गए. वह भारत के पूर्व अंडर-19 'टेस्ट' टीम में राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) के साथी रह चुके हैं. उनके परिवार में उनकी पत्नी और एक बेटा है. मिली जानकारी के अनुसार, सुरेश की पत्नी और बेटे ने शुक्रवार शाम को उन्हें अपने बेडरूम के अंदर लटका पाया और पुलिस को इसकी सूचना दी.

केरल के एक पूर्व खिलाड़ी ने नाम न छापने की शर्त पर आईएएनएस को बताया, "वे अच्छे क्रिकेटर थे. उनकी समस्या यह थी कि वह शराब के आदी थे. वह झगड़ा भी करते थे, हालांकि उनकी आर्थिक स्थिति स्थिर थी. यह आत्महत्या का मामला लगता है." सुरेश ने 1991-92 और 2005-06 के बीच 72 प्रथम श्रेणी मैच खेले और 27.77 के औसत से 196 विकेट हासिल किए और साथ ही 1,657 रन बनाए, जिसमें एक शतक और सात अर्धशतक शामिल थे.

यह भी पढ़ें: IPL 2020: विराट कोहली को Flying Kiss देकर चीयर करती दिखीं अनुष्का शर्मा, बेबी बंप वाली ये स्पेशल फोटोज हुईं वायरल

दक्षिणी रेलवे के एक अधिकारी सुरेश ने पहली बार 1991-92 में रणजी ट्रॉफी में केरल का प्रतिनिधित्व किया और फिर रेलवे में चले गए, जिसमें वह साल 1995-96 में कार्यरत थे. इसके बाद 1999-2000 से 2005-06 में अपने रणजी करियर के अंत तक उन्होंने फिर से केरल का प्रतिनिधित्व किया.

रणजी ट्रॉफी खेलने के अलावा, सुरेश ने दक्षिण क्षेत्र और मध्य क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हुए दिलीप ट्रॉफी भी खेली. स्थानीय पुलिस ने कहा कि प्रथम ²ष्टया यह आत्महत्या का मामला लग रहा है, लेकिन इस मामले की जांच कर रहे हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs SRH, IPL 2026 Eliminator Scorecard: मुल्लांपुर में सनराइजर्स हैदराबाद को 47 रनों से हराकर राजस्थान रॉयल्स ने क्वालीफायर 2 में बनाई अपनी जगह, गुजरात टाइटंस से होगा मुकाबला; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs SRH, IPL 2026 Eliminator Scorecard: मुल्लांपुर में वैभव सूर्यवंशी का आया तूफान, राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के सामने रखा 244 रनों का टारगेट; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Vaibhav Sooryavanshi Breaks Chris Gayle Record: टी20 क्रिकेट में वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, आईपीएल 2026 में तोड़ा क्रिस गेल का 14 साल पुराना रिकॉर्ड

Vaibhav Suryavanshi IPL Stats Against SRH: आईपीएल इतिहास में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन, स्ट्राइक रेट देख रह जाएंगे दंग