पूर्व भारतीय खिलाड़ी लालचंद राजपूत बनें जिम्बाब्वे टीम के कोच, लेंगे हीथ स्ट्रीक की जगह

लालचंद के कार्यकाल में खेले 10 वनडे मैचों में से अफगानिस्तान टीम ने 6 वनडे मैच जीते हैं. इस दौरान अफगानिस्तान ने आयरलैंड, जिम्बाव्बे और वेस्टइंडीज जैसी टीम को हराया था.

(Photo Credit-Facebook)

मुंबई: टीम इंडिया के पूर्व कोच लालचंद राजपूत को गुरुवार को जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम (Zimbabwe Cricket Team) का मुख्य अंतरिम कोच नियुक्त किया गया है. बता दें कि राजपूत ने जिम्बाब्वे के पूर्व तेज गेंदबाज हीथ स्ट्रीक की जगह लेंगे. बताना चाहते है राजपूत का इंटरनेशनल करियर भले बहुत कामयाब न रहा हो, लेकिन फर्स्ट क्लास मैचों में वह जमकर कामयाब रहे. उन्होंने 110 प्रथम श्रेणी मैचों में 7988 रन बनाए. इसमें 20 शतक 46 अर्धशतक शामिल थे. राजपूत साल 2007 में पहला टी-20 विश्व कप जीतने वाली टीम इंडिया के मैनेजर भी रह चुके हैं.

चयन का जिक्र करते हुए राजपूत ने कहा कि उन्होंने बुधवार को मुझसे संपर्क किया था. जिम्बाब्वे का मुख्य कोच बनना मेरे लिए अच्छा मौका था. लालचंद के कार्यकाल में खेले 10 वनडे मैचों में से अफगानिस्तान टीम ने 6 वनडे मैच जीते हैं. इस दौरान अफगानिस्तान ने आयरलैंड, जिम्बाव्बे और वेस्टइंडीज (WI) जैसी टीम को हराया था.

गौरतलब है कि लाल चंद राजपूत बेशक सक्रिय क्रिकेट में बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पाए हो लेकिन पर्दे के पीछे उनकी सफलता कम नहीं हैं. वे आईपीएल में मुंबई इंडियंस (MI)  के कोच रह चुके हैं. ऐसे में अब लालचंद राजपूत की पहली चुनौती हरारे में जुलाई में शुरू होनेवाली त्रिकोणीय टी-20 सीरीज है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट