वर्ल्ड कप 2019: ऋषभ पंत को टीम में जगह नहीं मिलने पर सुनील गावस्कर ने जताई हैरानी

गावस्कर ने इंडिया टुडे से कहा, "पंत के फार्म को देखते हुए यह थोड़ा हैरानी भरा है। वह सिर्फ आईपीएल में ही नहीं बल्कि इससे पहले से भी काफी बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे हैं। उनकी विकेटकीपिंग में भी काफी सुधार दिखा रहा है। वह शीर्ष छह में बायें हाथ का बल्लेबाजी विकल्प देते, जो गेंदबाजों के खिलाफ काफी अच्छा होता।"

सुनील गावस्कर: (Photo Credit: Twitter)

नई दिल्ली. पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत को आगामी वनडे विश्व कप के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम में नहीं चुने जाने पर हैरानी जताई है। दिनेश कार्तिक ने 30 मई से इंग्लैंड एंड वेल्स में शुरू होने जा रहे विश्व कप के लिए 15 सदस्यीय टीम में दूसरे विकेटकीपर के स्थान की रेस में पंत को पछाड़ दिया। गावस्कर ने हालांकि माना है कि कार्तिक, पंत की तुलना में बेहतर विकेटकीपर हैं।

गावस्कर ने इंडिया टुडे से कहा, "पंत के फार्म को देखते हुए यह थोड़ा हैरानी भरा है। वह सिर्फ आईपीएल में ही नहीं बल्कि इससे पहले से भी काफी बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे हैं। उनकी विकेटकीपिंग में भी काफी सुधार दिखा रहा है। वह शीर्ष छह में बायें हाथ का बल्लेबाजी विकल्प देते, जो गेंदबाजों के खिलाफ काफी अच्छा होता।" यह भी पढ़े-लक्ष्‍मण बोले- भारतीय टीम है संतुलित, विराट एंड कंपनी में विश्‍व कप जीतने का माद्दा

उन्होंने कहा, "गेंदबाजों को बाएं हाथ के बल्लेबाजों के लिए अपनी लाइन एवं लेंग्थ में बदलाव करना पड़ता और कप्तान को मैदान में काफी बदलाव करने होते हैं।"

पूर्व कप्तान ने साथ ही कहा, "किसी दिन अगर महेंद्र सिंह धोनी को बुखार होता है और वह नहीं खेलते हैं तो आप ऐसा खिलाड़ी चाहोगे जो बेहतर विकेटकीपर हो। मुझे लगता है कि कार्तिक को किसी और चीज से ज्यादा विकेटकीपिंग में कौशल से ही टीम में जगह मिली है।" यह भी पढ़े-Team India ICC Cricket World Cup 2019: युवराज, रैना और हरभजन को चयनकर्ताओं ने नहीं दिया मौका, इंटरनेशनल करियर लगभग खत्म?

गावस्कर ने तमिलनाडु के हरफनमौला खिलाड़ी विजय शंकर को टीम में शामिल किए जाने को लेकर कहा कि वह टीम के लिए बहुत बड़ी संपत्ति हैं।

उन्होंने कहा, "वह ऐसा क्रिकेटर है जिन्होंने पिछले एक साल में काफी सुधार किया है। उनके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी हुई है। वह काफी उपयोगी क्रिकेटर भी है। वह एक अच्छे बल्लेबाज के साथ-साथ उपयोगी गेंदबाज और शानदार फील्डर भी हैं।"

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 40 रनों से रौंदा, जोफ्रा आर्चर ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 160 रनों का टारगेट, रवींद्र जड़ेजा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Live Score Update: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Live Toss And Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड