IND- W vs ENG- W 1st T20I 2023 Live Streaming: इंग्लैंड और भारतीय महिलाओं के बीच पहले टी20 मैच में होगी काटें की टक्कर, यहां जानें कब- कहां और कैसे देखें लाइव मैच

भारत महिला बनाम इंग्लैंड महिला टी20 सीरीज का प्रसारण अधिकार स्पोर्ट्स 18 के पास है, जो भारत महिला बनाम इंग्लैंड महिला पहला टी20 मैच स्पोर्ट्स 18 और कलर्स सिनेप्लेक्स पर देख सकते हैं. इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग संबंधित जानकारी नीचे दी गई है.

India Women Cricket (Photo Credit: @CricCrazyJohns)

IND- W vs ENG- W 1st T20I 2023 Live Telecast: भारतीय महिला क्रिकेट टीम तीन मैचों की टी20 सीरीज में इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम से भिड़ेगी जहां उन्हें कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा. जब बात टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में इंग्लैंड की महिलाओं के खिलाफ आती है तो भारत की महिलाओं का रिकॉर्ड बहुत अच्छा नहीं रहा है. दोनों टीमों के बीच आखिरी मुकाबला फरवरी 2023 में आईसीसी महिला विश्व टी20 ग्रुप चरण के दौरान हुआ था, जहां इंग्लैंड की महिलाएं भारत के खिलाफ विजयी रहीं थी. इंग्लैंड बनाम भारत पहले टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग और टेलीकास्ट संबंधित जानकारी के लिए नीचे स्क्रॉल करे. यह भी पढ़ें: इंग्लैंड के खिलाफ टी20 श्रृंखला में बेहतर प्रदर्शन करने उतरेगी भारतीय महिला टीम, आज शाम में खेला जाएगा मुकाबला

पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की महिलाओं ने सात विकेट के नुकसान पर 151 रन बनाए, जिसमें नेट साइवर-ब्रंट ने बहुमूल्य अर्धशतक बनाया और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच से सम्मानित किया गया. ब्रंट को एमी जोन्स के 40 रन का समर्थन प्राप्त था जो महत्वपूर्ण साबित हुआ भारत की महिला गेंदबाजी आक्रमण ने उन्हें अधिक स्कोर करने से रोक दिया, क्योंकि रेणुका सिंह ने पांच विकेट ली थी.

लेकिन पीछा करते हुए भारतीय महिला बल्लेबाजी लाइनअप इंग्लैंड महिला गेंदबाजों का सामना नहीं कर पाई और पांच विकेट के नुकसान पर 140 रनों पर ही सिमट गई. स्मृति मंधाना ने अर्धशतक जरूर बनाया लेकिन यह भारत की महिलाओं को जीत दिलाने के लिए पर्याप्त नहीं था.

भारत महिला बनाम इंग्लैंड महिला पहला T20I मैच कब और कहां खेला जाएगा?

06 दिसंबर(बुधवार) को भारत महिला बनाम इंग्लैंड महिला पहला टी20 मैच मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इंग्लैंड महिला टीम के भारत दौरे का IND W बनाम ENG W मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे शुरू होगा, जिसका टॉस 06: 30 बजे किया जाएगा.

भारत महिला बनाम इंग्लैंड महिला पहला टी20 मैच लाइव टेलीकास्ट कहां और कैसे देखें?

भारत महिला बनाम इंग्लैंड महिला टी20 सीरीज का प्रसारण अधिकार स्पोर्ट्स 18 के पास है, जो  भारत महिला बनाम इंग्लैंड महिला पहला टी20 मैच स्पोर्ट्स 18 और कलर्स सिनेप्लेक्स पर देख सकते हैं. इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग संबंधित जानकारी नीचे दी गई है.

भारत महिला बनाम इंग्लैंड महिला पहला टी20 मैच ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कैसे देखें?

भारत महिला बनाम इंग्लैंड महिला टी20 सीरीज का प्रसारण अधिकार स्पोर्ट्स 18 के पास है, जो  भारत महिला बनाम इंग्लैंड महिला पहला टी20 मैच का ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग अपने ऑफिसियल OTT JioCinema ऐप और वेबसाइट पर स्ट्रीम करेगा, जहां फैंस मैच का लुफ्त मुफ्त में उठा सकेंगे. फैनकोड ऐप पर भी इस मैच का लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते है.

Share Now

संबंधित खबरें

TATA WPL 2027 Players Retention List: मेग लैनिंग, स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर अपनी-अपनी टीम में बरकरार, 27 खिलाड़ियों पर होगी नीलामी में बोली

India Women vs Sri Lanka Women, Women's Asian Games 2026 Final Match Scorecard: निशिन में श्रीलंका को 147 रनों हराकर टीम इंडिया लगातार दूसरी बार जीता गोल्ड मेडल, यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Sri Lanka Women, Women's Asian Games 2026 Final Match Scorecard: निशिन में टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 217 रनों का टारगेट, स्मृति मंधाना और शैफाली वर्मा ने खेली ताबड़तोड़ पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India Women vs Sri Lanka Women, Women's Asian Games 2026 Final Match Live Score Update: कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में भारत महिला और श्रीलंका महिला के बीच खेला जा रहा है गोल्ड मेडल मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट