आरोन फिंच पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 में संभालेंगे आस्ट्रेलिया की कमान
पाकिस्तान के खिलाफ संयुक्त अरब अमीरात में आगामी टी20 श्रृंखला में आरोन फिंच आस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के कप्तान होंगे जबकि मिचेल मार्श और एलेक्स कारे को उपकप्तान चुना गया है.
सिडनी: पाकिस्तान के खिलाफ संयुक्त अरब अमीरात में आगामी टी20 श्रृंखला में आरोन फिंच आस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के कप्तान होंगे जबकि मिचेल मार्श और एलेक्स कारे को उपकप्तान चुना गया है. फिंच ने हाल ही में जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 श्रृंखला में आस्ट्रेलिया की कप्तानी की थी. कोच जस्टिन लैंगर ने कहा ,‘‘ यूएई में टेस्ट टीम पर उसके प्रभाव से मैं काफी प्रभावित हूं. वह शानदार खिलाड़ी है और इस समय टी20 क्रिकेट में सबसे फार्म में चल रहा बल्लेबाज है.’’
आस्ट्रेलियाई टीम:
आरोन फिंच (कप्तान), मिचेल मार्श, एलेक्स कारे, एस्टोन एगर, नाथन कूल्टर नाइल, क्रिस लिन, नाथन लियोन, ग्लेन मैक्सवेल, बेन मैकडरमोट, डार्सी शार्ट, बिली स्टानलेक, मिच स्टार्क, एंड्रयू टाये, एडम जाम्पा.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 05, 2018 01:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

