भारतीय फुटबॉल में और पैसा लगाना चाहते हैं एफसी गोवा के सह-मालिक विराट कोहली
विराट कोहली अपने इस पसंदीदा खेल फुटबॉल को आगे ले जाने के लिए एफसी गोवा के सहमालिक के तौर पर कोहली भारतीय फुटबॉल में और अधिक पैसा लगाना चाहते हैं. कोहली मानते हैं कि भारत में फुटबॉल के विकास की अपार सम्भावनाएं हैं और इसी कारण वह संन्यास के बाद इस खेल पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं.
नई दिल्ली : फुटबॉल के प्रति विराट कोहली (Virat Kohli) का प्यार किसी से छुपा नहीं है और यही कारण है कि अपने इस पसंदीदा खेल को आगे ले जाने के लिए एफसी गोवा के सहमालिक के तौर पर कोहली भारतीय फुटबॉल में और अधिक पैसा लगाना चाहते हैं. कोहली ने हालांकि कहा है कि वह रिटायरमेंट के बाद फुटबॉल के खेल में और अधिक एक्टिव होंगे और इसे समय देने के साथ-साथ इसमें निवेश भी करेंगे.
एफसी गोवा इंडियन सुपर लीग (Indian Super League) क्लब है. कोहली मानते हैं कि भारत में फुटबॉल के विकास की अपार सम्भावनाएं हैं और इसी कारण वह संन्यास के बाद इस खेल पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं.
यह भी पढ़ें : शोएब अख्तर ने विराट कोहली की कप्तानी पर दिया बड़ा बयान
फीफा डॉट कॉम से कोहली ने कहा, "फुटबॉल ने मुझे हमेशा आकर्षित किया है. मुझे इससे प्यार है. मैं संन्यास के बाद इस खेल में और अधिक सक्रिय हो सकूंगा. भारत में फुटबॉल के क्षेत्र में विकास की अपार सम्भावनाएं हैं मैं इसे नई ऊंचाई पर जाते हुए देखना चाहता हूं. यह काफी रोचक होगा."
कोहली मानते हैं कि बीते तीन-चार सालों में भारतीय फुटबॉल में काफी विकास हुआ है क्योंकि कई नई प्रतिभाएं सामने आ रही हैं जो अंतर पैदा कर रही हैं. कोहली ने कहा, "ईमानदारी से कहूं तो हमारे देश में फुटबॉल ने बीते कुछ सालों में काफी विकास किया है. हमारे कप्तान शानदार खिलाड़ी हैं और आगे रहते हुए अपने साथियों को प्रेरित करते हैं. मैं देख रहा हूं कि भारतीय टीम आने वाले समय में विश्व कप के लिए क्वालीफाई करेगी."
कोहली ने हालांकि इस बात पर अफसोस जाहिर किया कि छेत्री जैसा दिग्गज खिलाड़ी शीर्ष क्लबों के लिए नहीं खेल सका. कोहली ने कहा, "देश के लिए छेत्री ने जो किया है, वह आसाधारण है. वह चैम्पियन हैं और एक शानदार इंसान हैं. मुझे यह देखकर दुख होता है कि छेत्री को शीर्ष क्लबों के लिए खेलने का मौका नहीं मिल सका."
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 02, 2019 03:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

