क्रिकेट

IND vs WI 3rd ODI 2023: वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे से रोहित शर्मा-विराट कोहली को टीम से बाहर बैठाए जाने भड़के पर फैंस, दिए प्रतिक्रिया

वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने मंगलवार को ब्रायन लारा स्टेडियम में तीसरे वनडे में टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया. हार्दिक पांड्या एक बार फिर भारत की कमान संभालेंगे. टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में दो बदलाव किए गए हैं, जिसमें अक्षर पटेल और उमरान मलिक की जगह ऋतुराज गायकवाड़ और जयदेव उनादकट शामिल हैं.

IND vs WI 3rd ODI 2023: वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे से रोहित शर्मा-विराट कोहली को टीम से बाहर बैठाए जाने भड़के पर फैंस, दिए प्रतिक्रिया
रोहित शर्मा और विराट कोहली (Photo Credits: Twitter)

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली को वेस्टइंडीज के खिलाफ आखिरी दो वनडे मैचों के लिए आराम' दिए जाने के बाद प्रशंसकों ने नाराजगी जताई. रोहित शर्मा और विराट कोहली को वेस्टइंडीज के खिलाफ आखिरी दो वनडे मैचों में प्लेइंग-11 से बाहर रखने के बाद क्रिकेट फैंस ने नाराजगी जताई और बीसीसीआई और टीम प्रबंधन की जमकर आलोचना की. यह भी पढ़ें: आईसीसी क्रिकेट विश्व कप में भारत बनाम पाकिस्तान मैच 14 अक्टूबर को रिशेड्यूल, इन मैचो का भी बदला तारीख- रिपोर्ट

इतना ही नहीं, प्रशंसकों ने सोशल मीडिया पर सवाल उठाए, और भारतीय बोर्ड और कोच से पूछा कि जब रोहित और कोहली को आराम दिया जा रहा है तो वनडे सीरीज़ में उनका नाम क्यों लिया गया.

हालांकि, एक यूजर ने कहा कि कोहली और रोहित को टीम में रखने के लिए बीसीसीआई पर ब्रॉडकास्टर्स का दबाव था। यूजर ने लिखा, "अरे... ब्रॉडकास्टर्स प्रोमो में क्या डालेंगे फिर.. ऐड वालों को कैसे कन्विंस करेंगे."

"दिलचस्प बात यह है कि इस साल हमारे सामने आईसीसी वनडे विश्‍व कप है और हमारे मुख्य खिलाड़ी उससे पहले आराम कर रहे हैं और वनडे नहीं खेल रहे हैं."

एक अन्य ने लिखा, "अगर रोहित या विराट को वनडे सीरीज में नहीं खेलना है तो उन्हें ले जाने का कोई मतलब नहीं है."

इस बीच, वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने मंगलवार को ब्रायन लारा स्टेडियम में तीसरे वनडे में टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया. हार्दिक पांड्या एक बार फिर भारत की कमान संभालेंगे. टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में दो बदलाव किए गए हैं, जिसमें अक्षर पटेल और उमरान मलिक की जगह ऋतुराज गायकवाड़ और जयदेव उनादकट शामिल हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 02, 2023 12:49 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).