क्रिकेट

इंग्लैंड के खिलाड़ी बेन स्टोक्स ने पत्नी का दबाया गला? जानें खबर की सच्चाई

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स इन दिनों अपनी पत्नीं क्लेयर रैटक्लिफ को लेकर चर्चा में हैं. खबर के अनुसार प्रोफेशनल क्रिकेटर्स एसोसिएशन अवार्ड्स के दौरान स्टार ऑलराउंडर की पत्नीं ने उनका गला दबाने की कोशिश की थी.

इंग्लैंड के खिलाड़ी  बेन स्टोक्स ने पत्नी का दबाया गला? जानें खबर की सच्चाई
बेन स्टोक्स अपनी पत्नी क्लेयर रैटक्लिफ के साथ (Photo Credits: Twitter/Clare Stokes)

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स (Ben Stokes) इन दिनों अपनी पत्नीं क्लेयर रैटक्लिफ (Clare Ratcliffe) को लेकर चर्चा में हैं. खबर के अनुसार प्रोफेशनल क्रिकेटर्स एसोसिएशन अवार्ड्स के दौरान स्टार ऑलराउंडर की पत्नीं ने उनका गला दबाने की कोशिश की थी. द इंडिपेंडेंट की रिपोर्ट के अनुसार वेबसाइट ने एक फोटोग्राफ छापी थी जहां स्टोक्स का हाथ उनकी पत्नी के गले पर था.

इस तस्वीर के वायरल होने के बाद स्टोक्स की पत्नीं क्लेयर रैटक्लिफ ने सफाई देते हुए ट्विटर पर ट्वीट किया है कि, ' मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि ये लोग इतना सबकुछ कैसे बना सकते हैं. मैं और बेन (बेन स्टोक्स) हंसी मजाक में एक दूसरे का मुंह दबा रहे थे. इस तरह हम अपना प्यार भी जता रहे थे, लेकिन लोगों ने इसे कहानियां बना दी. इसके तुरंत बाद हम मैकडोनाल्ड्स भी गए.' यह भी पढ़ें- पूर्व कप्तान माइक ब्रेयरली ने कहा- बेन स्टोक्स के वर्कलोड का ध्यान रखे इंग्लैंड

वहीं अपनी पत्नीं क्लेयर रैटक्लिफ के इस ट्वीट के बाद स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी ने किसिंग फेस इमोजी के साथ रीट्वीट भी किया. बता दें कि बेन स्टोक्स और रैटक्लिफ ने सात साल तक लिव-इन-रिलेशनशिप में रहने के बाद शादी किया था. लिव-इन-रिलेशनशिप में ही इन दोनों को दो बच्चे हुए थे. बेन के बेटे का नाम लेटन है और बेटी का नाम लिबी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 09, 2019 11:14 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).