England vs West Indies, 1st ODI Match Winner Prediction: इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज के बीच आज खेला जाएगा पहला वनडे मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

जोस बटलर के कप्तानी से इस्तीफा देने के बाद हैरी ब्रूक को नया कप्तान नियुक्त किया गया है. चैंपियंस ट्रॉफी में इंग्लैंड के खराब प्रदर्शन के बाद बटलर ने कप्तानी छोड़ दी थी. हैरी ब्रूक के कप्तान बनते ही इंग्लैंड के व्हाइट बॉल क्रिकेट में एक नये अध्याय की शुरुआत होगी. प्लेइंग इलेवन में जेमी स्मिथ को बेन डकेट के साथ ओपनिंग जोड़ी के रूप में रखा गया है. जेमी स्मिथ ने फिल सॉल्ट को रिप्लेस किया है.

इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज (Photo Credit: X Formerly Twitter)

England National Cricket Team vs West Indies Cricket Team, 1st ODI Match Prediction: इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज (ODI Series) का पहला मुकाबला आज यानी 29 मई को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बर्मिंघम (Birmingham) के एजबेस्टन (Edgbaston) में भारतीय समयानुसार शाम 5:30 बजे से खेला जाएगा. चैंपियन ट्रॉफी के बाद इंग्लैंड की टीम अपना पहला वनडे मुकाबला खेलेगी. इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे मैच के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन का एलान कर दिया है. तीन मैच की वनडे सीरीज से हैरी ब्रूक के दौर की शुरुआत होगी. हैरी ब्रूक को व्हाइट बॉल क्रिकेट टीम का नया कप्तान नियुक्त किया गया है. इस सीरीज में इंग्लैंड की कमान हैरी ब्रूक (Harry Brook) के कंधों पर हैं. जबकि, वेस्टइंडीज की अगुवाई शाइ होप (Shai Hope) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: England vs West Indies, 1st ODI Match 2025 Pitch Report And Weather Update: बर्मिंघम में इंग्लैंड के बल्लेबाजों की आएगी आंधी या वेस्टइंडीज के गेंदबाज करेंगे पलटवार, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

जोस बटलर के कप्तानी से इस्तीफा देने के बाद हैरी ब्रूक को नया कप्तान नियुक्त किया गया है. चैंपियंस ट्रॉफी में इंग्लैंड के खराब प्रदर्शन के बाद बटलर ने कप्तानी छोड़ दी थी. हैरी ब्रूक के कप्तान बनते ही इंग्लैंड के व्हाइट बॉल क्रिकेट में एक नये अध्याय की शुरुआत होगी. प्लेइंग इलेवन में जेमी स्मिथ को बेन डकेट के साथ ओपनिंग जोड़ी के रूप में रखा गया है. जेमी स्मिथ ने फिल सॉल्ट को रिप्लेस किया है.

इस वनडे सीरीज के बाद वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी. इस टी20 सीरीज टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 06 जून को खेला जाएगा, वहीं, 08 जून को दूसरा टी20 मुकाबला खेला जाएगा. जबकि 10 जून को सीरीज का तीसरा और आखिरी टी20 मुकाबला होगा.

आगामी सीरीज के लिए वेस्टइंडीज ने एक बार फिर शाई होप को कप्तान बनाया है, जबकि ब्रैंडन किंग, एविन लुईस और कीसी कार्टी जैसे टॉप आर्डर के बल्लेबाजों के अलावा पिछले साल आईसीसी अंडर19 मेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन करने वाले युवा खिलाड़ी ज्वेल एंड्रयू भी टीम में शामिल हैं. इस बीच, घातक बल्लेबाज शिमरॉन हेटमायर इस दौरे से नदारद हैं, क्योंकि वह इंडियन प्रीमियर लीग में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल रहे हैं.

हेड टू हेड रिकॉर्ड (ENG vs WI Head To Head Record)

इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच अबतक 108 वनडे इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान इंग्लैंड की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. इंग्लैंड की टीम ने 54 मुकाबले अपने नाम किए हैं. वहीं, वेस्टइंडीज की टीम को महज 48 मैचों में जीत मिली हैं. वहीं, छह मैचों का कोई रिजल्ट नहीं निकला हैं. वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए पिछले पांच मैचों में से तीन में जीत हासिल की है, जबकि घरेलू टीम दो मौकों पर विजयी रही है.

ये टीम मार सकती हैं बाजी (ENG vs WI Match Winner Prediction)

बता दें कि इस मुकाबले में इंग्लैंड की टीम का पड़ला भारी नजर आ रहा हैं. वेस्टइंडीज के लिए यह मुकाबला चुनौतीपूर्ण हो सकता है, खासकर इंग्लैंड की मजबूत गेंदबाजी और बल्लेबाजी के खिलाफ. इंग्लैंड के हालिया प्रदर्शन को देखते हुए वे सीरीज का पहला मुकाबला जीत सकती हैं. दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं.

इंग्लैंड की जीत की संभावना: 68%

वेस्टइंडीज की जीत की संभावना: 32%.

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन: बेन डकेट, जेमी स्मिथ, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेट कीपर), जैकब बेथेल, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, ब्रायडन कार्स, साकिब महमूद, आदिल राशिद.

वेस्टइंडीज संभावित प्लेइंग इलेवन: ब्रैंडन किंग, एविन लुईस, कीसी कार्टी, शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), आमिर जंगू, जस्टिन ग्रीव्स, रोस्टन चेस, मैथ्यू फोर्ड, गुडाकेश मोटी, अल्जारी जोसेफ, जेडन सील्स.

नोट: इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड