England vs Sri Lanka 2nd T20I Match Stats And Preview: इंग्लैंड बनाम श्रीलंका मुकाबले में आज होगा हाई-वोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू
इंग्लैंड की बल्लेबाजी में हैरी ब्रूक, जोस बटलर, टॉम बैंटन और विल जैक्स जैसे विस्फोटक बल्लेबाज मौजूद हैं. वहीं गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर, सोनी बेकर और आदिल रशीद अहम भूमिका निभा सकते हैं. दूसरी तरफ श्रीलंका की टीम के पास पाथुम निसांका, चरित असलंका, कमिंदु मेंडिस और वनिंदु हसरंगा जैसे भरोसेमंद खिलाड़ी हैं.
England National Cricket Team vs Sri Lanka National Cricket Team, 2nd T20I Match Stats And Preview Details: इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी-20 इंटरनेशनल सीरीज का दूसरा मुकाबला आज यानी 17 सितंबर को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कार्डिफ (Cardiff) के सोफिया गार्डन्स स्टेडियम (Sophia Gardens) में भारतीय समयानुसार रात 11:00 बजे से खेला जाएगा. पहले टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में इंग्लैंड ने श्रीलंका की टीम को 119 रनों से करारी शिकस्त दी थी. इसके साथ ही हैरी ब्रूक (Harry Brook) की अगुवाई वाली इंग्लैंड की टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. अब दूसरे टी20 मुकाबले में इंग्लैंड सीरीज पर कब्जा करने के इरादे से मैदान में उतरेगी. वहीं चरित असलंका (Charith Asalanka) की कप्तानी वाली श्रीलंका की टीम वापसी करने के इरादे से उतरेगी. यह भी पढ़ें: India vs Afghanistan 3rd T20I Match Dream11 Prediction: दिल्ली में आज टीम इंडिया और अफगानिस्तान के बीच होगी कांटे की टक्कर, इन धुरंधरों को चुनकर बनाएं मजबूत फैंटेसी 11 टीम
इंग्लैंड क्रिकेट टीम और श्रीलंका क्रिकेट टीम के बीच 3 मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा. हैरी ब्रूक की कप्तानी में इंग्लैंड की टीम सीरीज में 1-0 की बढ़त बना चुकी है. ऐसे में इंग्लैंड आखिरी दो मुकाबलों में से एक जीतकर सीरीज अपने नाम करना चाहेगी. दूसरी तरफ श्रीलंका की टीम इस मुकाबले को जीतकर सीरीज में वापसी करना चाहेगी. चलिए दूसरे टी-20 मुकाबले के प्रीव्यू और महत्वपूर्ण बातों पर नजर डालते हैं.
इंग्लैंड बनाम श्रीलंका टी20 हेड टू हेड रिकॉर्ड (ENG vs SL T20I Head To Head Record)
इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच अब तक कुल 19 मैच खेले गए हैं. टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में श्रीलंका के खिलाफ इंग्लैंड का पलड़ा काफी भारी रहा है. इंग्लैंड ने 15 मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, श्रीलंका की टीम को महज 04 मुकाबलों में जीत नसीब हुई है. कोई भी मैच बेनतीजा या टाई नहीं रहा है. इस प्रारूप में आंकड़े पूरी तरह से इंग्लैंड के पक्ष में नजर आते हैं.
पहले मैच में मिली 119 रनों की शानदार जीत के बाद इंग्लैंड की टीम अपनी लय बरकरार रखना चाहेगी. कप्तान हैरी ब्रूक शानदार फॉर्म में चल रहे हैं और उन्होंने पिछले मैच में 49 गेंदों पर नाबाद 114 रनों की तूफानी पारी खेली थी. इसके अलावा गेंदबाजी में युवा तेज गेंदबाज सोनी बेकर ने 12 रन देकर 3 विकेट चटकाए थे. दूसरी तरफ, श्रीलंका की टीम को बल्ले और गेंद दोनों से बेहतर प्रदर्शन करने की जरूरत है. सलामी बल्लेबाज पाथुम निसांका और कप्तान चरित असलंका से टीम को बड़ी पारियों की उम्मीद होगी.
कैसा रहेगा सोफिया गार्डन्स स्टेडियम की पिच का मिजाज? (Sophia Gardens Pitch Report)
कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स स्टेडियम की पिच पारंपरिक रूप से गेंदबाजों के लिए मुफीद मानी जाती है. यह पिच थोड़ी धीमी गति की है, जहां असमान उछाल देखने को मिलता है. तेज गेंदबाज कटर्स और हित-द-डेक गेंदबाजी का अच्छा इस्तेमाल कर सकते हैं, जबकि मैच आगे बढ़ने के साथ स्पिनरों को भी ग्रिप और टर्न मिलने की संभावना है.
कैसा रहेगा कार्डिफ का मौसम? (Cardiff Weather Update)
आईसीसी मैच सेंटर के अनुसार, कार्डिफ में मैच के दौरान मौसम साफ रहने का अनुमान है. मैच के समय तापमान 18°C से 20°C के आसपास रहेगा जो मैच आगे बढ़ने पर 14°C तक गिर सकता है. सुबह की हल्की धुंध हटने के बाद बारिश की संभावना न के बराबर है, जिससे दर्शकों को पूरा मुकाबला देखने को मिल सकता है.
इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेगी नजर (ENG vs SL 2nd T20I Match Key Players To Watch Out)
इंग्लैंड के लिए कप्तान हैरी ब्रूक बेहतरीन फॉर्म में हैं, जिन्होंने अपनी पिछली 3 टी20 पारियों में 223.25 की स्ट्राइक रेट से बिना आउट हुए 288 रन बनाए हैं. गेंदबाजी में सोनी बेकर ने पिछले मैच में 4 ओवरों में 12 रन देकर 3 विकेट चटकाए थे. श्रीलंका की ओर से कप्तान चरित असलंका, पाथुम निसांका और वनिंदु हसरंगा पर बड़ी जिम्मेदारी होगी. गेंदबाजी में दुष्मंथ चमीरा और दिलशान मदुशंका से शुरुआती सफलताओं की उम्मीद होगी.
कब और कहां देखें मुकाबला? (When And Where To Watch ENG vs SL 2nd T20I Match Live Streaming)
इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच यह मुकाबला आज यानी 17 सितंबर को कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा. भारतीय समयानुसार यह मैच रात 11:00 बजे शुरू होगा. भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क (Sony Sports Network) पर इसका सीधा प्रसारण देखा जा सकता है, जबकि लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव (SonyLIV) ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (ENG vs SL 2nd T20I Match Playing Prediction)
इंग्लैंड: एनेरिन डोनाल्ड, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), टॉम बैंटन, जॉर्डन कॉक्स, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, सोनी बेकर, आदिल रशीद.
श्रीलंका: पाथुम निसांका, कामिल मिशारा (विकेटकीपर), लहिरु उदारा, चरित असलंका (कप्तान), कमिंदु मेंडिस, दासुन शनाका, वनिंदु हसरंगा, दुनिथ वेल्लालागे, दिलशान मदुशंका, दुष्मंथ चमीरा, ईशान मलिंगा.
नोट: इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेले जाने वाले दूसरे टी-20 मुकाबले का लाइव स्कोरकार्ड आप हमारी वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.