England vs Sri Lanka 2nd T20I Match Dream11 Prediction: कार्डिफ में आज इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच होगी कांटे की टक्कर, इन धुरंधरों को चुनकर बनाएं मजबूत फैंटेसी 11 टीम

इंग्लैंड को कप्तान हैरी ब्रूक, जोस बटलर, टॉम बैंटन और विल जैक्स से बड़ी पारियों की उम्मीद होगी. वहीं गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर, सोनी बेकर और आदिल रशीद अहम भूमिका निभा सकते हैं. दूसरी तरफ श्रीलंका की टीम पाथुम निसांका, चरित असलंका, कमिंदु मेंडिस और वनिंदु हसरंगा पर काफी हद तक निर्भर रहेगी.

इंग्लैंड बनाम श्रीलंका (Photo Credit: X Formerly Twitter)

England National Cricket Team vs Sri Lanka National Cricket Team, 2nd T20I Match Dream11 Prediction: इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज का दूसरा मुकाबला आज यानी 17 सितंबर को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कार्डिफ (Cardiff) के सोफिया गार्डन्स स्टेडियम (Sophia Gardens) में भारतीय समयानुसार रात 11:00 बजे से खेला जाएगा. पहले टी20 मुकाबले में 119 रनों की धमाकेदार जीत दर्ज करने के बाद हैरी ब्रूक (Harry Brook) की अगुवाई वाली इंग्लैंड की टीम सीरीज में 1-0 की बढ़त बना चुकी है और इस मैच को जीतकर सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से मैदान में उतरेगी. वहीं चरित असलंका (Charith Asalanka) की कप्तानी वाली श्रीलंका की टीम सीरीज में शानदार वापसी करने के इरादे से उतरेगी. हैरी ब्रूक (Harry Brook), जोस बटलर (Jos Buttler) और पाथुम निसांका (Pathum Nissanka) जैसे स्टार खिलाड़ियों की मौजूदगी से मुकाबला और भी रोमांचक होने की उम्मीद है. यह भी पढ़ें: India vs Afghanistan 3rd T20I Match Preview: दिल्ली में आज खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम अफगानिस्तान के बीच तीसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स

इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच दूसरा टी-20 मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है. पहले मैच में मिली करारी हार के बाद श्रीलंका की टीम सीरीज में वापसी करना चाहेगी, जबकि इंग्लैंड घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाकर सीरीज सील करने के इरादे से उतरेगा. ऐसे में फैंटेसी क्रिकेट खेलने वाले यूजर्स के लिए सही खिलाड़ियों का चयन काफी अहम रहने वाला है.

इंग्लैंड बनाम श्रीलंका हेड टू हेड (ENG vs SL T20I Head To Head)

इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच अब तक 19 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान इंग्लैंड की टीम ने 15 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि श्रीलंका ने केवल 04 मुकाबले अपने नाम किए हैं. दोनों टीमों के बीच एक भी मैच टाई या बेनतीजा नहीं रहा है. आंकड़ों के लिहाज से इंग्लैंड का पलड़ा काफी भारी नजर आ रहा है.

इंग्लैंड को कप्तान हैरी ब्रूक, जोस बटलर, टॉम बैंटन और विल जैक्स से बड़ी पारियों की उम्मीद होगी. वहीं गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर, सोनी बेकर और आदिल रशीद अहम भूमिका निभा सकते हैं. दूसरी तरफ श्रीलंका की टीम पाथुम निसांका, चरित असलंका, कमिंदु मेंडिस और वनिंदु हसरंगा पर काफी हद तक निर्भर रहेगी. गेंदबाजी में दुष्मंथ चमीरा, दिलशान मदुशंका और ईशान मलिंगा टीम की बड़ी ताकत होंगे.

इंग्लैंड बनाम श्रीलंका पिच रिपोर्ट (ENG vs SL Pitch Report)

कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स स्टेडियम की pitch गेंदबाजों के अनुकूल मानी जाती है. सतह थोड़ी धीमी है और इस पर असमान उछाल देखने को मिलता है. सेमर कटर्स और हिट-द-डेक गेंदबाजी का अच्छा फायदा उठा सकते हैं, जबकि मैच आगे बढ़ने के साथ स्पिनरों को भी ग्रिप और टर्न मिलने की संभावना है. मौसम पूरी तरह से साफ रहने का अनुमान है. ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती है.

इंग्लैंड बनाम श्रीलंका ड्रीम11 टीम सुझाव (ENG vs SL Dream11 Team Prediction)

विकेटकीपर: जोस बटलर

बल्लेबाज: हैरी ब्रूक, पाथुम निसांका, चरित असलंका, टॉम बैंटन

ऑलराउंडर: वनिंदु हसरंगा, विल जैक्स

गेंदबाज: जोफ्रा आर्चर, सोनी बेकर, आदिल रशीद, दुष्मंथ चमीरा

कप्तान (Captain): हैरी ब्रूक

उपकप्तान (Vice Captain): सोनी बेकर.

इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच मुकाबले के लिए संभावित बेस्ट पिक्स (ENG vs SL Top Fantasy Picks)

हैरी ब्रूक बेहतरीन फॉर्म में हैं और उन्होंने पिछले मुकाबले में महज 49 गेंदों में नाबाद 114 रनों की आतिशी पारी खेली थी. सोनी बेकर ने पिछले मैच में घातक गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके थे. जोस बटलर और विल जैक्स इंग्लैंड के विस्फोटक बल्लेबाज हैं. श्रीलंका की तरफ से वनिंदु हसरंगा ऑलराउंडर प्रदर्शन से अंक दिला सकते हैं, जबकि पाथुम निसांका और चरित असलंका फैंटेसी टीम के लिए अहम विकल्प साबित हो सकते हैं.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (ENG vs SL 2nd T20I Match Playing Prediction)

इंग्लैंड: एनेरिन डोनाल्ड, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), टॉम बैंटन, जॉर्डन कॉक्स, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, सोनी बेकर, आदिल रशीद.

श्रीलंका: पाथुम निसांका, कामिल मिशारा (विकेटकीपर), लहिरु उदारा, चरित असलंका (कप्तान), कमिंदु मेंडिस, दासुन शनाका, वनिंदु हसरंगा, दुनिथ वेल्लालागे, दिलशान मदुशंका, दुष्मंथ चमीरा, ईशान मलिंगा.

नोट: इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के इस दूसरे टी-20 मुकाबले का लाइव स्कोरकार्ड आप हमारी वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: कार्डिफ में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: कार्डिफ में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka 2nd T20I Match Satta Bazar Favourite: कार्डिफ में इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, जानें कौन सी टीम बनी फेवरेट

England vs Sri Lanka 2nd T20I Match Toss Winner Prediction: कार्डिफ में इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी