England vs South Africa, 3rd ODI Match Winner Prediction: साउथेम्प्टन में इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

दक्षिण अफ्रीका की टीम ने पहले वनडे मैच में इंग्लैंड को सात विकेट से हराया था. वहीं दूसरे मैच में दक्षिण अफ्रीका की टीम ने पांच विकेट से जीत दर्ज करने में कामयाब रही थी. इसके साथ ही टेम्बा बावुमा की अगुवाई में दक्षिण अफ्रीका की टीम इंग्लैंड के खिलाफ 27 साल बाद वनडे सीरीज जीतने में भी कामयाबी हासिल की.

इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका (Photo Credit: X Formerly Twitter)

England National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team, 3rd ODI Match Winner Prediction: इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज 2025 (ODI Series 2025) का तीसरा और आखिरी मुकाबला आज यानी 7 सितंबर को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला साउथेम्प्टन (Southampton) के द रोज़ बाउल (The Rose Bowl) में भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा. दूसरे वनडे मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की टीम ने इंग्लैंड को पांच रनों से हरा दिया. इसके साथ ही दक्षिण अफ्रीका की टीम ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली हैं. अब तीसरे वनडे मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की टीम सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी. जबकि, इंग्लैंड की टीम अब अपनी लाज बचाने के लिए मैदान में उतरेगी. इस सीरीज में इंग्लैंड की कमान हैरी ब्रूक (Harry Brook) के कंधों पर हैं. जबकि, दक्षिण अफ्रीका की अगुवाई टेम्बा बावुमा (Temba Bavuma) कर रहें हैं. यह भी पढें: Pakistan vs Afghanistan, Tri-Series 2025 Final Live Streaming In India: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच आज खेला जाएगा खिताबी मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

दक्षिण अफ्रीका की टीम ने पहले वनडे मैच में इंग्लैंड को सात विकेट से हराया था. वहीं दूसरे मैच में दक्षिण अफ्रीका की टीम ने पांच विकेट से जीत दर्ज करने में कामयाब रही थी. इसके साथ ही टेम्बा बावुमा की अगुवाई में दक्षिण अफ्रीका की टीम इंग्लैंड के खिलाफ 27 साल बाद वनडे सीरीज जीतने में भी कामयाबी हासिल की. तीसरे वनडे मैच की बात करें तो दक्षिण अफ्रीका की टीम इस मैच को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी. वहीं इंग्लैंड की टीम इस मुकाबले को जीतकर सीरीज का अंत जीत के साथ करना चाहेगी. ऐसे में फैंस को उम्मीद है कि दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है.

इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका हेड टू हेड रिकार्ड्स (ENG vs SA Head to Head Records)

इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच अब तक 73 वनडे इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान दक्षिण अफ्रीका की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. दक्षिण अफ्रीका की टीम ने 37 मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, इंग्लैंड की टीम को महज 30 मैचों में जीत मिली हैं. वहीं, पांच मैचों का कोई परिणाम नहीं निकला. इसके अलावा एक मैच टाई पर समाप्त हुआ. इस सीरीज में इंग्लैंड की टीम अपने आकंड़ें सुधारना चाहेगी.

ये टीम मार सकती हैं बाजी (ENG vs SA Match Winner Prediction)

बता दें कि इस मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की टीम का पड़ला भारी नजर आ रहा हैं. इंग्लैंड के लिए यह मुकाबला चुनौतीपूर्ण हो सकता है, खासकर दक्षिण अफ्रीका की मजबूत गेंदबाजी और बल्लेबाजी के खिलाफ. दक्षिण अफ्रीका की टीम के हालिया प्रदर्शन को देखते हुए वे सीरीज का तीसरा और आखिरी वनडे मुकाबला जीत सकती हैं. दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं.

दक्षिण अफ्रीका की जीत की संभावना: 55%

इंग्लैंड की जीत की संभावना: 45%.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (ENG vs SA 3rd ODI Likely Playing XI)

साउथ अफ्रीका (SA Likely Playing XI): एडेन मार्कराम, रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), टेम्बा बावुमा (कप्तान), मैथ्यू ब्रीट्ज़के, ट्रिस्टन स्टब्स, डेवाल्ड ब्रेविस, कॉर्बिन बॉश, सेनुरन मुथुसामी, केशव महाराज, नंद्रे बर्गर, लुंगी एनगिडी.

इंग्लैंड (ENG Likely Playing XI): जेमी स्मिथ, बेन डकेट, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, विल जैक, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, साकिब महमूद.

नोट: इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

Sri Lanka vs England, 1st T20I Match Live Score Update: पल्लेकेले में श्रीलंका बनाम इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा हैं पहला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Sri Lanka vs England, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: पल्लेकेले में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? पल्लेकेले में श्रीलंका बनाम इंग्लैंड के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Sri Lanka vs England, 1st T20I Match Toss Winner Prediction: इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच कैंडी में कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

\