England vs New Zealand, 49th Match Live Toss And Scorecard: कोलंबो में न्यूजीलैंड के कप्तान मिशेल सैंटनर ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

इंग्लैंड की टीम मजबूत बल्लेबाजी और संतुलित गेंदबाजी आक्रमण के साथ मैदान में उतरी है. जोस बटलर, हैरी ब्रूक और फिलिप सॉल्ट बल्लेबाजी में अहम भूमिका निभा सकते हैं, जबकि गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर और आदिल राशिद टीम के प्रमुख हथियार होंगे.

इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड (Photo Credit: X Formerly Twitter)

England National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team, 49th Match Live Toss And Scorecard Update: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 49वां मुकाबला आज यानी 27 फरवरी को इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जा रहा है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलंबो (Colombo) के आर प्रेमदासा स्टेडियम (R Premadasa Stadium) में खेला जा रहा है. इंग्लैंड की टीम अपने पिछले मुकाबले में श्रीलंका को हराकर आत्मविश्वास के साथ मैदान में उतरी है, जिससे उनके नेट रन रेट में भी बड़ा सुधार हुआ है. वहीं न्यूजीलैंड की टीम सेमीफाइनल की उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए इस मुकाबले को हर हाल में जीतना चाहेगी. यह सुपर-8 चरण में ग्रुप-2 का अहम मुकाबला है और हारने वाली टीम के लिए सेमीफाइनल की राह मुश्किल हो सकती है. इस टूर्नामेंट में इंग्लैंड की कप्तानी हैरी ब्रूक (Harry Brook) कर रहे हैं, जबकि न्यूजीलैंड की अगुवाई मिशेल सैंटनर (Mitchell Santner) के हाथों में है. इस मुकाबले में न्यूजीलैंड के कप्तान मिशेल सैंटनर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. आज के इस अहम मुकाबले में दोनों टीमें अपने इन धुरंधर खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतरी हैं. यह भी पढ़ें: England vs New Zealand, T20 World Cup 2026 49th Match Toss Winner Prediction: कोलंबो में इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

कोलंबो में न्यूजीलैंड ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (ENG vs NZ 49th Match Playing XI)

इंग्लैंड: फिलिप साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम कुरेन, विल जैक, लियाम डॉसन, रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद.

न्यूजीलैंड: टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिशेल, मार्क चैपमैन, मिशेल सेंटनर (कप्तान), कोल मैककोन्ची, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूस.

इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (England National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team Match Scorecard)

इंग्लैंड की टीम मजबूत बल्लेबाजी और संतुलित गेंदबाजी आक्रमण के साथ मैदान में उतरी है. जोस बटलर, हैरी ब्रूक और फिलिप सॉल्ट बल्लेबाजी में अहम भूमिका निभा सकते हैं, जबकि गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर और आदिल राशिद टीम के प्रमुख हथियार होंगे.

दूसरी ओर न्यूजीलैंड की टीम रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स और डेरिल मिचेल जैसे भरोसेमंद बल्लेबाजों के साथ मैदान में उतरी है, जबकि गेंदबाजी में लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी और मिशेल सैंटनर टीम की ताकत हैं.

इस अहम मुकाबले में दोनों टीमों के पास संतुलित लाइनअप है, ऐसे में फैंस को एक रोमांचक और कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है.

नोट: इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के इस 49वें मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

\