England vs India, 2nd T20I Match Update: मैच से पहले सामने आई बड़ी जानकारी, पिच, मौसम और प्लेइंग XI जानने से पहले न करें मिस
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज 4 जुलाई को एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर में खेला जाएगा. सीरीज का पहला मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया था, ऐसे में दोनों टीमें दूसरे मैच को जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाने के इरादे से मैदान पर उतरेंगी. मैच से पहले आइए जानते हैं पिच, मौसम, हेड टू हेड रिकॉर्ड, लाइव स्ट्रीमिंग और संभावित प्लेइंग XI समेत सभी अहम जानकारियां.
England National Cricket Team vs India National Cricket Team, 2nd T20I Match: इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज यानी 4 जुलाई को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मैनचेस्टर (Manchester) के एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड (Emirates Old Trafford) में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा. सीरीज का पहला मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया था. ऐसे में दोनों टीमें जीत के साथ सीरीज में बढ़त बनाने के इरादे से मैदान में उतरेंगी. भारतीय टीम की कमान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) संभालेंगे. जबकि, इंग्लैंड की अगुवाई हैरी ब्रूक (Harry Brook) करेंगे. यह भी पढ़ें: England vs India, 2nd T20I Match Toss Winner Prediction: मैनचेस्टर में इंग्लैंड बनाम भारत के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज 4 जुलाई को एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर में खेला जाएगा. सीरीज का पहला मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया था, ऐसे में दोनों टीमें दूसरे मैच को जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाने के इरादे से मैदान पर उतरेंगी. मैच से पहले आइए जानते हैं पिच, मौसम, हेड टू हेड रिकॉर्ड, लाइव स्ट्रीमिंग और संभावित प्लेइंग XI समेत सभी अहम जानकारियां.
IND vs ENG: वेदर रिपोर्ट
मैनचेस्टर में दूसरे टी20 के दौरान बारिश की संभावना बनी हुई है. AccuWeather के अनुसार मैच वाले दिन बारिश की संभावना करीब 55% है, जिससे मुकाबला प्रभावित हो सकता है. हालांकि शाम और रात के समय बारिश की संभावना घटकर 17% तक रहने का अनुमान है. तापमान 17 से 21 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. हवा की रफ्तार करीब 6 किमी/घंटा रहने की संभावना है, जबकि ह्यूमिडिटी 87% तक रह सकती है.
IND vs ENG: पिच रिपोर्ट
मैनचेस्टर की पिच शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को स्विंग और सीम मूवमेंट से मदद दे सकती है. जैसे-जैसे गेंद पुरानी होगी, स्पिनरों की भूमिका बढ़ सकती है. बल्लेबाजों के लिए शुरुआत में संयम से खेलना जरूरी होगा. इस मैदान पर टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करने का फैसला कर सकती है.
IND vs ENG: हेड टू हेड रिकॉर्ड
भारत और इंग्लैंड के बीच अब तक 31 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले गए हैं. इनमें से भारत ने 18 मैच जीते हैं, जबकि इंग्लैंड को 12 मुकाबलों में जीत मिली है. एक मैच का नतीजा नहीं निकल सका. वहीं पिछले पांच टी20 मुकाबलों में भारत ने चार मैच जीते हैं, जबकि इंग्लैंड को सिर्फ एक जीत मिली है.
IND vs ENG: लाइव स्ट्रीमिंग और टेलीकास्ट
भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे टी20 मैच का लाइव प्रसारण Sony Sports Network पर किया जाएगा. Sony Sports 3 पर हिंदी और Sony Sports 5 पर अंग्रेजी कमेंट्री उपलब्ध रहेगी. मैच की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर देखी जा सकती है. इसके अलावा DD Sports 1.0 पर भी मैच का फ्री प्रसारण किया जाएगा.
इंग्लैंड की घोषित प्लेइंग XI: फिल साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, जोश टंग.
भारत की संभावित प्लेइंग XI: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन/वैभव सूर्यवंशी, इशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, वरुण चक्रवर्ती.
दोनों टीमों की स्क्वाड
भारत: संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, हर्षित राणा, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, सूर्यांश शेडगे, प्रिंस यादव, वाशिंगटन सुंदर, वैभव सूर्यवंशी, प्रसिद्ध कृष्णा.
इंग्लैंड: फिलिप साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, आदिल राशिद, जोफ्रा आर्चर, जोश टंग, ल्यूक वुड, साकिब महमूद, जॉर्डन कॉक्स, जेम्स कोल्स, रेहान अहमद, सोनी बेकर.