क्रिकेट

England vs Australia T20I Series 2024 Live Streaming In India: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जाएगी रोमांचक टी20 सीरीज, यहां देखें पूरा कार्यक्रम और लाइव प्रसारण की जानकारी

इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच सफेद गेंद श्रृंखला का आगाज 11 सितंबर से होगा. दोनों टीमों के बीच पहले तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी और फिर पांच मैचों की वनडे सीरीज खेला जाएगी. टी20 सीरीज के लिए इंग्लैंड की टीम का ऐलान हो गया है. हालांकि इस सीरीज से पहले ही इंग्लैंड को तगड़ा झटका लगा है.

England vs Australia T20I Series 2024 Live Streaming In India: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जाएगी रोमांचक टी20 सीरीज, यहां देखें पूरा कार्यक्रम और लाइव प्रसारण की जानकारी
ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड (Photo Credits: Twitter)

England National Cricket Team vs Australia National Cricket Team T20I Series Live Streaming: इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच सफेद गेंद श्रृंखला का आगाज 11 सितंबर से होगा. दोनों टीमों के बीच पहले तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी और फिर पांच मैचों की वनडे सीरीज खेला जाएगी. टी20 सीरीज के लिए इंग्लैंड की टीम का ऐलान हो गया है. हालांकि इस सीरीज से पहले ही इंग्लैंड को तगड़ा झटका लगा है. इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर (Jos Buttler) चोट की वजह से इस पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं. जोस बटलर की गैरमौजूदगी में फिल सॉल्ट टीम की अगुवाई करेंगे. इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने ये जानकारी दी है. जोस बटलर के दाएं पैर की पिंडली में चोट लगी हैं, जिसकी वजह से वो बाहर हो गए है. जोस बटलर की जगह स्टार ऑलराउंडर जेमी ओवरटन को टी20 टीम में शामिल किया गया है. तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 11 सितंबर को साउथेम्प्टन में खेला जाएगा. यह भी पढें: Moeen Ali Retirement: मोईन अली ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास, जानें क्या है रिटायरमेंट के पीछे की वजह

टी20 सीरीज का शेड्यूल

पहला टी20: 11 सितंबर 2024, यूटिलिटा बाउल (शाम 6.30 बजे)

दूसरा टी20: 13 सितंबर 2024, सोफिया गार्डन (शाम 6.30 बजे)

तीसरा टी20: 15 सितंबर 2024, एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड (दोपहर 2.30 बजे)

कब-कहां और कैसे देखें सकेंगे मैच

इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच आठ मैचों की  सीरीज 11 सितंबर से शुरू होगी और आठ अलग-अलग जगहों पर खेली जाएगी. सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया 2024 टी20आई और वनडे सीरीज के प्रसारण अधिकार हैं. प्रशंसक सोनी स्पोर्ट्स चैनल पर इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया 2024 टी20आई और वनडे सीरीज के मैच देख सकते हैं. इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया 2024 टी20आई और वनडे सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप और वेबसाइट पर भी उपलब्ध हो सकती है.

टी20 सीरीज के लिए इंग्लैंड की टीम: फिल सॉल्ट (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, जैकब बेथेल, ब्रायडन कार्से, जॉर्डन कॉक्स, सैम कर्रन, जोश हल, विल जैक्स, लियाम लिविंगस्टोन, साकिब महमूद, डैन मूसली, आदिल राशिद, जेमी ओवरटन, रीस टॉपले और जॉन टर्नर.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 08, 2024 11:17 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).