England vs Australia T20 Series 2024 Schedule: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जाएगी रोमांचिक टी20 सीरीज, यहां देखें पूरा कार्यक्रम

इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच सफेद गेंद श्रृंखला का आगाज 11 सितंबर से होगा. दोनों टीमों के बीच पहले तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी और फिर पांच मैचों की वनडे सीरीज खेला जाएगी. टी20 सीरीज के लिए इंग्लैंड की टीम का ऐलान हो गया है.

ENG vs AUS (Photo: @englandcricket/@cricketcomau)

England National Cricket Team vs Australia National Cricket Team T20I Series Schedule: इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच सफेद गेंद श्रृंखला का आगाज 11 सितंबर से होगा. दोनों टीमों के बीच पहले तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी और फिर पांच मैचों की वनडे सीरीज खेला जाएगी. टी20 सीरीज के लिए इंग्लैंड की टीम का ऐलान हो गया है. हालांकि इस सीरीज से पहले ही इंग्लैंड को तगड़ा झटका लगा है. इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर (Jos Buttler) चोट की वजह से इस पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं. जोस बटलर की गैरमौजूदगी में फिल सॉल्ट टीम की अगुवाई करेंगे. इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने ये जानकारी दी है. जोस बटलर के दाएं पैर की पिंडली में चोट लगी हैं, जिसकी वजह से वो बाहर हो गए है. जोस बटलर की जगह स्टार ऑलराउंडर जेमी ओवरटन को टी20 टीम में शामिल किया गया है. तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 11 सितंबर को साउथेम्प्टन में खेला जाएगा. यह भी पढें: England vs Australia T20 Series 2024: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के इन गेंदबाजों ने बरपाया कहर, टी-20 सीरीज में चटकाए सबसे ज्यादा विकेट; जानें कौन हैं सबसे कामयाब गेंदबाज

बता दें की दोनों टीमें आखिरी बार टी20 वर्ल्ड कप में भिड़ी थी. जहां ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड ने 36 रनों से हराया था. इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 201 रन बनाए थे. ऑस्ट्रेलिया की ओर से सबसे ज्यादा डेविड वार्नर ने 16 गेंदों में 39 रन बनाए थे. 202 रनों के जवाब में इंग्लैंड की टीम 6 विकेट के नुकसान पर 165 रन ही बना पाई थी. इंग्लैंड की ओर से सबसे ज्यादा रन कप्तान जोस बटलर ने बनाए थे. बटलर ने 28 गेंदों में 42 रनों की पारी खेली थी. वहीं ऑस्ट्रेलिया की ओर से पैट कम्मिंस और एडम ज़म्पा ने दो-दो विकेट चटकाए थे.

टी20 सीरीज का शेड्यूल

पहला टी20: 11 सितंबर 2024, यूटिलिटा बाउल (शाम 6.30 बजे)

दूसरा टी20: 13 सितंबर 2024, सोफिया गार्डन (शाम 6.30 बजे)

तीसरा टी20: 15 सितंबर 2024, एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड (दोपहर 2.30 बजे)

टी20 सीरीज के लिए इंग्लैंड की टीम: फिल सॉल्ट (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, जैकब बेथेल, ब्रायडन कार्से, जॉर्डन कॉक्स, सैम कर्रन, जोश हल, विल जैक्स, लियाम लिविंगस्टोन, साकिब महमूद, डैन मूसली, आदिल राशिद, जेमी ओवरटन, रीस टॉपले और जॉन टर्नर.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Nepal, T20 World Cup 2026 5th Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड बनाम नेपाल के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Pakistan vs Australia, 3rd T20I Match Scorecard: लाहौर में पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को 111 रनों से दी करारी शिकस्त, 3-0 से किया सीरीज में क्लीन स्वीप; यहां देखें PAK बनाम AUS मैच का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Australia, 3rd T20I Match Scorecard: लाहौर में पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को दिया 210 रनों का लक्ष्य, सईम अयूब और बाबर आजम ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Australia, 3rd T20I Match Live Score Update: लाहौर में पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\