England vs Australia, ICC Cricket World Cup 2019 London Weather and Pitch Report: इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच के दौरान आसमान में छाए रहेंगे बादल, पिच बल्लेबाजों के अनुकूल

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 के 32वें मुकाबले में आज लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में मेजबान टीम इंग्लैंड का सामना ऑस्ट्रेलिया के साथ है.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Wikimedia Commons)

ENG vs AUS, ICC Cricket World Cup 2019: आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 के 32वें मुकाबले में आज लंदन (London) के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड (Lord's Cricket Ground) में मेजबान टीम इंग्लैंड (England) का सामना ऑस्ट्रेलिया (Australia) के साथ है. बता दें कि आज के मैच में इंग्लैंड के लिए इस मैच की अहमियत काफी ज्यादा है, क्योंकि अंकतालिका में 8 अंकों के साथ वो अभी चौथे पायदान पर हैं और सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए ये मैच जीतना बेहद जरूरी है. ऑस्ट्रेलियाई टीम सीधे तौर पर सेमीफाइनल में क्वालीफाई करने से बस एक जीत दूर है और इंग्लैंड के खिलाफ मैच जीतकर वो अंतिम 4 में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी. इसी बीच अगर लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड के विकेट और मौसम पर नजर डालें तो इस प्रकार हो सकता है-

मैच के दौरान कैसा रहेगा मौसम का हाल:

इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच के दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश होनें की उम्मीद न के बराबर है.

पिच का कैसा रहेगा मिजाज:

लॉर्ड्स का मैदान बल्लेबाजों की मददगार होती है. पिछले मैच में इसी विकेट पर पाकिस्तानी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका को मात दी थी. ऐसे में दोनों टीमें टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करना चाहेंगी. बता दें कि शुरूआती ओवरों में तेज गेदबाजों को मदद मिल सकती है, लेकिन टॉस जीतने वाले टीम को शुरूआत अच्छी मिली तो लक्ष्य 300 के उपर जा सकता है.

यह भी पढ़ें- IND vs WI,CWC 2019: वेस्टइंडीज से दो-दो हाथ करने से पहले कप्तान विराट कोहली ने मैदान नहीं यहां बहाया पसीना, देखें वीडियो

संभावित टीमें इस प्रकार है:

इंग्लैंड: जेम्स विंस, जॉनी बेयरेस्टो, जो रूट, इयोन मोर्गन (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), बेन स्टोक्स, क्रिस वोक्स, आदिल रशीद, मोईन अली, जोफ्रा आर्चर और मार्क वुड.

ऑस्ट्रेलिया: आरोन फिंच (कप्तान), डेविड वॉर्नर, स्टीव स्मिथ, उस्मान ख्वाजा, ग्लेन मैक्सवेल, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, एडम जम्पा, नाथन कुल्टर नाइल, पैट कमिंस और मिचेल स्टार्क.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Nepal, T20 World Cup 2026 5th Match Scorecard: वानखेड़े में इंग्लैंड ने नेपाल को 4 रनों से हराया, सैम करन ने आखिरी ओवर में बचाई लाज; यहां देखें ENG बनाम NEP मैच का स्कोरकार्ड

England vs Nepal, T20 World Cup 2026 5th Match Scorecard: वानखेड़े में इंग्लैंड ने नेपाल के सामने रखा 185 रनों का टारगेट, जैकब बेथेल और हैरी ब्रूक ने खेली अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Nepal, T20 World Cup 2026 5th Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड बनाम नेपाल के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Nepal, T20 World Cup 2026 5th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\