England vs Australia 2nd T20I Dream XI, Preview And Important Stats: इंग्लैंड को उसी के घर पर कड़ी टक्कर देगी ऑस्ट्रेलिया, दूसरे टी-20 मुकाबले से पहले जानें ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े

जोस बटलर के पूरी तरह से फिट नहीं होने की वजह से फिल साल्ट को इंग्लैंड की कमान सौंपी गई है. इंग्लैंड ने कई युवा खिलाड़ियों को मौका दिया है. इस बीच, पहले टी20 मुकाबले में मिली शानदार जीत के बाद ऑस्ट्रेलिया दमदार खिलाड़ियों के साथ आत्मविश्वास से भरा होगा. आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद ये दोनों टीमें पहली बार कोई टी-20 सीरीज खेल रही हैं.

इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया (Photo: Twitter)

England National Cricket Team vs Australia National Cricket Team: इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज 2024 (T20 International Series 2024) का दूसरा मुकाबला आज यानी 13 सितंबर को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कार्डिफ़ (Cardiff) के सोफिया गार्डन (Sophia Gardens) में भारतीय समयानुसार रात 11 बजे से खेला जाएगा. पहले टी20 मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने इंग्लैंड को 28 रनों से हरा दिया हैं. इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज का पहला मुकाबला जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली हैं. वहीं, इंग्लैंड अब दूसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में वापसी करना चाहेगी. England vs Australia 2nd T20I Pitch And Weather Report: कार्डिफ़ में होगी रनों की बारिश या गेंदबाज बिखेरेंगे अपना जलवा, यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने तूफानी पारी खेली थीं. हालांकि, दोनों सलामी बल्लेबाजों के आउट होने के बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम पूरी तरह से लड़खड़ा गई थी. वहीं, जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की बल्लेबाजी पूरी तरह फेल रही. टीम का केवल एक ही बल्लेबाज 30 से ज्यादा रन बनाया.

जोस बटलर के पूरी तरह से फिट नहीं होने की वजह से फिल साल्ट को इंग्लैंड की कमान सौंपी गई है. इंग्लैंड ने कई युवा खिलाड़ियों को मौका दिया है. इस बीच, पहले टी20 मुकाबले में मिली शानदार जीत के बाद ऑस्ट्रेलिया दमदार खिलाड़ियों के साथ आत्मविश्वास से भरा होगा. आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद ये दोनों टीमें पहली बार कोई टी-20 सीरीज खेल रही हैं.

ऑस्ट्रेलिया की टीम दूसरे मुकाबले में भी जीत के इरादे से उतरेगी और सीरीज पर कब्जा जमाना चाहेगी. वहीं, इंग्लैंड की टीम दूसरे मुकाबले में जीत हासिल कर बढ़त को 1-1 से बराबर करना चाहेगी.

इंग्लैंड की कमान फिलीप सॉल्ट के कंधों पर हैं. जबकि ऑस्ट्रेलिया की कमान मिचेल मार्श के कंधों पर हैं. ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज ट्रैविस हेड ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में तूफानी पारी खेली. ट्रैविस हेड ने 256.52 की स्ट्राइक रेट से 23 गेंदों पर 8 चौके और 4 छक्के की मदद से सबसे ज्यादा 59 रन की पारी खेली. दोनों टीमों के बीच रोमांचक मैच देखने को मिल सकता है.

हेड टू हेड रिकॉर्ड

अब तक इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में मुकाबला बराबरी का रहा है. दोनों टीमों के बीच कुल 25 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 12 मैच जीते हैं. जबकि इंग्लैंड ने 11 मुकाबले अपने नाम किए हैं. इस बीच 2 मैच बेनतीजा भी रहे हैं. अब तक दोनों टीमों के बीच कुल 10 टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली गई है. इस दौरान इंग्लैंड ने 5 सीरीज पर कब्जा किया हैं, जबकि 2 ऑस्ट्रेलिया ने अपने नाम की हैं. इनके अलावा 3 सीरीज ड्रॉ रही हैं.

बेस्ट ड्रीम इलेवन:

विकेटकीपर: फिल सॉल्ट और जोश इंगलिस.

बल्लेबाज: मिचेल मार्श, ट्रेविस हेड, लियाम लिविंगस्टोन और जेक फ्रेजर-मैकगर्क.

ऑलराउंडर्स: सैम करन (उपकप्तान) और विल जैक्स.

गेंदबाज: एडम जैम्पा, आदिल राशिद और जोफ्रा आर्चर.

कप्तान और उपकप्तान: ट्रेविस हेड (कप्तान), सैम करन (उपकप्तान).

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाला यह मैच आज कार्डिफ़ में खेला जाएगा. इस मैच को भारतीय समयानुसार रात 11 बजे से सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क और सोनी लिव ऐप पर लाइव देखा जा सकता है.

ऐसी हो सकती है ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन

हाल ही में ऑस्ट्रेलिया ने स्कॉटलैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल सीरीज को 3-0 से जीता था. उस सीरीज में जोश इंग्लिस ने शानदार शतकीय पारी खेली थीं. जोश इंग्लिस के अलावा ट्रेविस हेड, कैमरून ग्रीन और मार्श ने भी कुछ मैचों में अच्छी पारियां खेली थी. ऑस्ट्रेलिया की टीम अपने बल्लेबाजों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद करेगी.

ऑस्ट्रेलिया की संभावित प्लेइंग इलेवन: जेक फ्रेजर-मैकगर्क, ट्रेविस हेड, मिचेल मार्श (कप्तान), जोश इंगलिस (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, टिम डेविड, मार्कस स्टोइनिस, जोश हेजलवुड, आरोन हार्डी, सीन एबॉट और एडम जैम्पा.

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन: फिल साल्ट (कप्तान), विल जैक्स, जॉर्डन कॉक्स, लियाम लिविंगस्टोन, जैकब बेथेल, सैम करन, जेमी ओवरटन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, साकिब महमूद, रीस टॉप्ले.

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस को 29 रनों से रौंदा, सुनील नारायण ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 248 रनों का टारगेट, फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Live Score Update: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Live Toss And Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड