England vs Australia 2nd ODI: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया का एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है प्रदर्शन, दोनों टीमों के आकंड़ों पर एक नजर

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोटिंग ने इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाए हैं. रिकी पोटिंग ने इंग्लैंड के खिलाफ 39 मैच की 38 पारियों में 5 बार नाबाद रहते हुए 48.42 की औसत से 1,598 रन बनाए हैं. एक्टिव खिलाड़ियों में स्टीव स्मिथ ने 34 मैचों में 83.94 की औसत से 1,103 रन बनाए हैं. इस दौरान स्टीव स्मिथ के बल्ले से 1 शतक और 5 अर्धशतक निकले हैं.

इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया (Photo: Twitter)

England National Cricket Team vs Australia National Cricket Team: इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच कल यानी 21 सितंबर को पांच मैचों की वनडे सीरीज 2024 (ODI Series 2024) का दूसरा मुकाबला खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लीड्स (Leeds) के हेडिंग्ले (Headingley) में दोपहर साढ़े तीन बजे से खेला जाएगा. पहले वनडे में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने इंग्लैंड को सात विकेट से हरा दिया हैं. इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने 1-0 से सीरीज में बढ़त बना ली हैं. दूसरे वनडे में इंग्लैंड की टीम वापसी करना चाहेगी. Australia Beat England 1st ODI Live Scorecard: पहले वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 7 विकेट से हराया, ट्रैविस हेड ने खेली 154 रनों की आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

इस मैच में इंग्लैंड पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.4 ओवर में 315 रन बनाकर ऑलआउट हो गई थी. जवाब में ट्रेविस हेड के शतक (154 रन) से ऑस्ट्रेलिया ने 44 ओवर में 3 विकेट पर 317 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया था. इस दौरे पर देखा जाए तो ट्रेविस हेड गदर मचाए हुए हैं और अब तक इंग्लैंड के गेंदबाजों को उनकी तोड़ नहीं मिली है.

इंग्लैंड ने इस सीरीज के लिए हैरी ब्रूक को कप्तान नियुक्त किया है क्योंकि नियमित कप्तान जोस बटलर अभी तक चोट से नहीं उबर पाए हैं. जबकि ऑस्ट्रेलिया की अगुवाई मिचेल मार्श करते हुए नजर आएंगे. दोनों टीमों ने कई युवा खिलाड़ियों को इस सीरीज में मौका दिया है. चलिए इस सीरीज से जुड़ी सभी अहम जानकारी पर एक नजर डालते हैं.

हेड टू हेड रिकॉर्ड

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला वनडे मुकाबला 1971 में खेला गया था. अब तक दोनों टीमों के बीच 157 वनडे इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान ऑस्ट्रेलिया को 89 में जीत मिली है, जबकि इंग्लैंड ने 63 मैच अपने नाम किए हैं. वहीं, 2 मैच टाई रहा है और 3 मुकाबलों में नतीजा नहीं निकल पाया है. इंग्लैंड की सरजमीं पर दोनों टीमों के बीच 73 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान ऑस्ट्रेलिया की टीम को 33 मुकाबलों में जीत मिली है और 36 मैच इंग्लैंड ने अपने नाम किए हैं. जबकि 2 मैच टाई और 2 में कोई नतीजा नहीं निकला है.

ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के खिलाफ जीती हैं 14 वनडे सीरीज

बता दें कि अब तक इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच 24 वनडे सीरीज खेली गई है. इस दौरान ऑस्ट्रेलिया ने 14 वनडे सीरीज पर कब्जा किया हैं, जबकि 10 सीरीज इंग्लैंड ने अपने नाम की हैं. दोनों टीमों के बीच आखिरी वनडे सीरीज साल 2022 में खेली गई थी. इस सीरीज को ऑस्ट्रेलिया ने 3-0 से अपने नाम किया था. साल 2018 में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को आखिरी बार वनडे सीरीज में हराया था. उस सीरीज में 5 मुकाबले खेले गए थे. सभी मुकाबले इंग्लैंड ने अपने नाम किए थे.

इंग्लैंड के इन खिलाड़ियों का रहा है शानदार प्रदर्शन

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंग्लैंड के लिए पूर्व कप्तान इयोन मोर्गन सबसे सबसे ज्यादा रन ने बनाए हैं. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इयोन मोर्गन ने 56 मैच में 40.66 की औसत से 1,952 रन बनाए हैं. इस दौरान इयोन मोर्गन के बल्ले से 3 शतक और 13 अर्धशतक निकले हैं. इयोन मोर्गन का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 121 रन है. एक्टिव खिलाड़ियों में जोस बटलर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 35 मैच में 969 रन बनाए हैं. गेंदबाजी में स्टार गेंदबाज आदिल राशिद ने 26 मैच में 29.25 की औसत से 47 विकेट झटके हैं.

ऑस्ट्रेलिया के इन खिलाड़ियों का रहा है शानदार प्रदर्शन

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोटिंग ने इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाए हैं. रिकी पोटिंग ने इंग्लैंड के खिलाफ 39 मैच की 38 पारियों में 5 बार नाबाद रहते हुए 48.42 की औसत से 1,598 रन बनाए हैं. एक्टिव खिलाड़ियों में स्टीव स्मिथ ने 34 मैचों में 83.94 की औसत से 1,103 रन बनाए हैं. इस दौरान स्टीव स्मिथ के बल्ले से 1 शतक और 5 अर्धशतक निकले हैं. गेंदबाजी में पूर्व दिग्गज गेंदबाज ब्रेट ली के नाम 37 मैच में 65 विकेट है. एक्टिव गेंदबाजों में मिचेल स्टार्क ने इंग्लैंड के वनडे में 38 विकेट लिए हैं.

दोनों टीमों का स्क्वाड

इंग्लैंड की टीम: हैरी ब्रूक (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, जैकब बेथेल, ब्रायडन कार्से, जॉर्डन कॉक्स, बेन डकेट, विल जैक्स, लियाम लिविंगस्टोन, मैथ्यू पॉट्स, आदिल रशीद, फिल साल्ट, जेमी स्मिथ, ओली स्टोन, रीस टॉपले, जॉन टर्नर.

ऑस्ट्रेलिया की टीम: मिचेल मार्श (कप्तान), सीन एबॉट, एलेक्स केरी, नाथन एलिस, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, कैमरून ग्रीन, एरोन हार्डी, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंगलिस, मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, मैथ्यू शॉर्ट, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क, एडम जाम्पा.

Share Now

संबंधित खबरें

Australia vs Oman, T20 World Cup 2026 40th Match Scorecard: पल्लेकेले में ऑस्ट्रेलिया ने ओमान को 9 विकेट से दी शिकस्त, मिशेल मार्श ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें AUS बनाम OMN मैच का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Australia, 3rd T20I Match Scorecard: लाहौर में पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को 111 रनों से दी करारी शिकस्त, 3-0 से किया सीरीज में क्लीन स्वीप; यहां देखें PAK बनाम AUS मैच का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Australia, 3rd T20I Match Scorecard: लाहौर में पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को दिया 210 रनों का लक्ष्य, सईम अयूब और बाबर आजम ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Australia, 3rd T20I Match Live Score Update: लाहौर में पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\