England vs Australia 1st ODI 2024 Live Streaming: पहले वनडे में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब-कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुक़ाबला आज यानी 19 सितम्बर को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज में खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच हाल ही में टी20 सीरीज खेली गई थी.

ENG vs AUS (Photo: @cricketcomau/X)

England National Cricket Team vs Australia National Cricket Team 1st  ODI 2024 Live Streaming: इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुक़ाबला आज यानी 19 सितम्बर को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज में खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच हाल ही में टी20 सीरीज खेली गई थी. जो 1-1 से ड्रा पर समाप्त हुई. पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 28 रन से हराया. जबकि दूसरे टी20 में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 3 विकेट से हराया. इसके अलावा तीसरा टी20 मैच रद्द हो गया. बता दें की दोनों टीमें आखिरी बार वनडे में वर्ल्ड कप 2023 के दौरान भिड़ी थी. जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 33 रनों से हराया था. इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम 286 रनों पर सिमट गई थी. जवाब में इंग्लैंड की टीम 253 रन ही बना पाई थी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच रोमांचक मैच देखने को मिल सकता है. यह भी पढें: Sri Lanka vs New Zealand 1st Test 2024 Day 2 Live Streaming: थोड़ी देर में शुरू होगा दूसरे दिन का खेल, पहले दिन श्रीलंका ने बनाए 302 रन; यहां जानें कब-कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला वनडे मैच कितने बजे शुरू होगा?

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला वनडे मुकाबला 19 सितंबर को नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज में स्टेडियम में खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 5:00 बजे से शुरू होगा. जबकि टॉस का समय इससे आधे घंटे पहला होगा.

कब-कहां और कैसे देखें लाइव मैच

बता दें की इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला वनडे मुकाबले का भारत में टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के माध्यम से सोनी स्पोर्ट्स टेन 5 एसडी और सोनी स्पोर्ट्स टेन 5 एचडी चैनलों पर सीधा प्रसारण किया जाएगा. इसके अलावा लाइव स्ट्रीमिंग सोनीलिव और और फैनकोड ऐप पर उपलब्ध होगी.

वनडे सीरीज का शेड्यूल

पहला वनडे: 19 सितंबर 2024, ट्रेंट ब्रिज, (शाम 5 बजे)

दूसरा वनडे: 21 सितंबर 2024, हेडिंग्ले (दोपहर 3:30 बजे शुरू)

तीसरा वनडे: 24 सितंबर 2024, सीट यूनिक रिवरसाइड (शाम 5 बजे)

चौथा वनडे: 27 सितंबर 2024, लॉर्ड्स (शाम 5 बजे)

पांचवां वनडे: 29 सितंबर 2024, सीट यूनिक स्टेडियम (दोपहर 3:30 बजे)

इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे 2024 टीम

इंग्लैंड वनडे टीम: हैरी ब्रूक (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, जैकब बेथेल, ब्रायडन कार्स, जॉर्डन कॉक्स (विकेट-कीपर), बेन डकेट, विल जैक्स, लियाम लिविंगस्टोन, मैथ्यू पॉट्स, आदिल राशिद, फिल साल्ट (विकेट-कीपर), जेमी स्मिथ (विकेट-कीपर), ओली स्टोन, रीस टॉपली, जॉन टर्नर

ऑस्ट्रेलिया वनडे टीम: मिशेल मार्श (कप्तान), सीन एबॉट, एलेक्स कैरी (विकेट-कीपर), कूपर कोनोली, बेन ड्वार्शिस, कैमरून ग्रीन, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, आरोन हार्डी, जोश हेजलवुड, जोश इंगलिस (विकेट-कीपर), ट्रैविस हेड, मार्नस लैबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, मैथ्यू शॉर्ट, स्टीवन स्मिथ, मिशेल स्टार्क, एडम ज़म्पा

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 42nd Match Scorecard: पल्लेकेले में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 51 रनों से दी शिकस्त, विल जैक्स ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें ENG बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 42nd Match Scorecard: पल्लेकेले में इंग्लैंड ने श्रीलंका को दिया 147 रनों का लक्ष्य, फिलिप साल्ट ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 42nd Match Live Score Update: पल्लेकेले में इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 42nd Match Live Toss And Scorecard: पल्लेकेले में श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\