England टेस्ट टीम के कप्तान जो रूट का दावा, कहा- मेरा बेस्ट आना अभी बाकी

रूट की कप्तानी में इंग्लैंड को दो जून से न्यूजीलैंड के साथ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है. इसके बाद उसे भारत के साथ चार अगस्त से पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है. इंग्लैंड की टीम इसके बाद आठ दिसंबर से एशेज सीरीज के लिए मैदान पर उतरेगी.

जो रुट (Photo Credits: Instagram/root66)

लंदन: इंग्लैंड (England) के कप्तान जो रूट (Joe Root) ने शनिवार को कहा कि बल्ले से उनका बेस्ट आना अभी बाकी है और करियर के अपने दूसरे चरण में वह और बेहतर करना चाहते हैं. रूट ने डेली मेल से कहा, " निश्चित रूप से मुझे लगता है कि बल्ल से मेरा सर्वश्रेष्ठ आना अभी बाकी है. मैं चाहता हूं कि इस विंटर (Winter) की शुरूआत की तरह और भी सीरीज हों, और ऐसे बड़े शतक (Century) लगाउं जो सीरीज जीतने में मदद कर सके. मैं अपने करियर के अगले चरण को शिखर पर पहुंचाना चाहता हूं." Ind vs Eng Test Series 2021: टेस्ट सीरीज हारने के बाद Joe Root का छलका दर्द, कहा- पहला मैच सकारात्मक था, बाकी में हम भारत की बराबरी नहीं कर पाए

रूट की कप्तानी में इंग्लैंड को दो जून से न्यूजीलैंड के साथ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है. इसके बाद उसे भारत के साथ चार अगस्त से पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है. इंग्लैंड की टीम इसके बाद आठ दिसंबर से एशेज सीरीज के लिए मैदान पर उतरेगी.

रूट ने श्रीलंका और भारत दौरे पर लगातार टेस्ट मैचों में 228, 186 और 218 रनों की पारी खेली थी. उन्होंने कहा कि भारत के हाथों हार के बावजूद इंग्लैंड की टीम ऊपर की ओर बढ़ रही है और टेस्ट टीम के रूप में आगे बढ़ रही है.

कप्तान ने कहा, " मुझे लगता है कि मैंने पिछले एक साल में काफी अच्छा किया है और अब मैं चीजों को अच्छी तरह से संभाल लेता हूं. जिस तरह से भारत (टेस्ट सीरीज) समाप्त हुआ, उससे मैं निश्चित रूप से निराश था, लेकिन मुझे लगता है कि हम एक टेस्ट टीम के रूप में काफी प्रगति कर रहे हैं."

इंग्लैंड के लिए अब तक 103 टेस्ट मैच खेल चुके जो रूट का औसत इस प्रारूप में 50 है. रूट ने भारत दौरे पर भी इस साल एक दोहरा शतक जमाया था. हालांकि बाद में वह उतना बेहतर खेल नहीं दिखा पाए और टीम को सीरीज में भी पराजय का सामना करना पड़ा था.

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs Australia, 1st Test Live Score Update: डरबन में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

South Africa vs Australia 1st Test Match Day 1 Live Toss And Scorecard: डरबन में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

South Africa vs Australia, 1st Test Match Key Players To Watch Out: डरबन में साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

South Africa vs Australia Test Stats: टेस्ट क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े