England vs Scotland, T20 World Cup 2026 23rd Match Preview: इंग्लैंड बनाम स्कॉटलैंड के बीच आज खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स
इंग्लैंड बनाम स्कॉटलैंड के बीच टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में ज्यादा मैच नहीं खेले गए हैं. इंग्लैंड और स्कॉटलैंड इससे पहले 2024 मटी20 में भिड़ चुके हैं जहां यह बारिश से प्रभावित खेल था और स्कॉटलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 90/0 का स्कोर बनाया था लेकिन मैच पूरा नहीं हो सका और बिना किसी नतीजे के समाप्त हो गया.
England National Cricket Team vs Scotland National Cricket Team, ICC T20 World Cup 2026 23rd Match Preview Details: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 23वां मुकाबला आज यानी 14 फरवरी को इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम स्कॉटलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलकाता (Kolkata) के ईडन गार्डन्स स्टेडियम (Eden Gardens) में भारतीय समयानुसार दोपहर 3:00 बजे से खेला जाएगा. इंग्लैंड पिछले मैच में वेस्टइंडीज से मिली हार की निराशा को भुलाकर जीत दर्ज करना चाहेगी. स्कॉटलैंड की टीम इटली के खिलाफ मिली जीत के बाद आत्मविश्वास के साथ उतरेगी. दोनों टीमों के बीच यह पहला मुकाबला होगा. इससे पहला खेला गया एकमात्र मुकाबला अनिर्णित रहा था. ऐसे में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकता हैं. इस टूर्नामेंट में इंग्लैंड की अगुवाई हैरी ब्रूक (Harry Brook) कर रहें हैं. जबकि, स्कॉटलैंड की कमान रिची बेरिंगटन (Richie Berrington) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: England vs Scotland, T20 World Cup 2026 23rd Match Live Streaming In India: इंग्लैंड बनाम स्कॉटलैंड के बीच आज खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त
वेस्टइंडीज के खिलाफ मिली हार के बाद भी इंग्लैंड की टीम में बदलाव की उम्मीद कम है. टीम को अपने सलामी बल्लेबाज फिल सॉल्ट और जोस बटलर से बेहतर पारी की उम्मीद रहेगी. इसी तरह कप्तान हैरी ब्रूक मध्यक्रम में बड़ी पारी खेलने को आतुर होंगे. गेंदबाजी की अगुवाई जोफ्रा आर्चर करेंगे. जॉर्ज मुंसी ने इटली के खिलाफ 24 गेंदों में 13 चौके और 2 छक्कों से 84 रन बनाए थे. इंग्लैंड के खिलाफ भी जॉर्ज मुंसी वही प्रदर्शन दोहराना चाहेंगे. माइकल लीस्क ने 4 ओवर में 17 रन देकर 4 विकेट चटकाए थे और इंग्लैंड के खिलाफ भी वही प्रदर्शन दोहराना चाहेंगे.
इंग्लैंड के घातक बल्लेबाज फिल सॉल्ट ने पिछले नौ मैचों में 284 रन बनाए हैं. फिल सॉल्ट के अलावा हैरी ब्रूक ने पिछले आठ मैचों में 175 की स्ट्राइक रेट से 224 रन अपने नाम किए हैं. स्कॉटलैंड से जॉर्ज मुंसी ने 10 मैचों में 352 रन बनाए हैं. जॉर्ज मुंसी के अलावा ब्रैंडन मैकमुलेन 10 मैचों 243 रन बनाने में सफल रहे हैं. आदिल राशिद ने पिछले आठ मैचों में 15 विकेट अपने नाम किए हैं. वहीं, माइकल लीस्क ने आठ मैचों में 14 विकेट चटका चुके हैं. ऐसे में इन सभी खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर नजरें रहेंगी.
इंग्लैंड बनाम स्कॉटलैंड टी20 हेड टू हेड रिकॉर्ड (ENG vs SCO T20I Head To Head Record)
इंग्लैंड बनाम स्कॉटलैंड के बीच टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में ज्यादा मैच नहीं खेले गए हैं. इंग्लैंड और स्कॉटलैंड इससे पहले 2024 मटी20 में भिड़ चुके हैं जहां यह बारिश से प्रभावित खेल था और स्कॉटलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 90/0 का स्कोर बनाया था लेकिन मैच पूरा नहीं हो सका और बिना किसी नतीजे के समाप्त हो गया.
ईडन गार्डन्स स्टेडियम पिच रिपोर्ट (Eden Gardens Pitch Report)
टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 23वां मुकाबला आज यानी 14 फरवरी को इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम स्कॉटलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा. ईडन गार्डन स्टेडियम में काली मिट्टी की पिच बनाई जाती है. टी20 फॉरमेट में यह पिच बल्लेबाजों को काफी रास आती है. खेल की शुरुआत में यहां तेज गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिलती है. उसके बाद स्पिनर्स का काम आसान होता है. यहां की ऑउटफील्ड बहुत तेज है, जिससे बल्लेबाजों को ज्यादा रन बनाने के मौके मिलते हैं. हाउस्टेट के मुताबिक, इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 142 रन का रहा है.
इंग्लैंड बनाम स्कॉटलैंड के बीच पहले मुकाबले के लिए मुख्य खिलाड़ी (ENG vs SCO Key Players To Watch Out): जोस बटलर, हैरी ब्रूक, सैम करन, आदिल राशिद, जॉर्ज मुन्सी, ब्रैंडन मैकमुलेन, रिची बेरिंगटन और सफयान शरीफ ये कुछ ऐसे खिलाड़ी है जो मैच का रुख बदलना जानते है. जिनपर सबकी निगाहें रहेगी.
वैसे खिलाड़ी जो मिनी बैटल में एक दुसरे को कर सकते है परेशान (Mini Battle): इंग्लैंड के विस्फोटक बल्लेबाज जोस बटलर और सफयान शरीफ के बीच की टक्कर रोमांचक हो सकती है. वहीं जॉर्ज मुन्सी और जोफ्रा आर्चर के बीच की भिड़ंत भी इस मुकाबले के नतीजे पर असर डाल सकती है. दोनों टीमों के पास कई प्रभावशाली युवा खिलाड़ियों के साथ संतुलित लाइनअप है.
इंग्लैंड बनाम स्कॉटलैंड के बीच 23वां मुकाबला कब और कहां खेला जाएगा? (ENG vs SCO T20 World Cup 23rd Match Date And Venue)
टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 23वां मुकाबला आज यानी 14 फरवरी को इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम स्कॉटलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलकाता (Kolkata) के ईडन गार्डन्स स्टेडियम (Eden Gardens) में भारतीय समयानुसार दोपहर 3:00 बजे से खेला जाएगा. इस मुकाबले का टॉस दोपहर 2:30 बजे होगा.
भारत में इंग्लैंड बनाम स्कॉटलैंड के बीच खेले जानें वाले 23वें मुकाबले का टीवी पर प्रसारण कहां देख सकते हैं? (ENG vs SCO T20 World Cup 23rd Match Live TV Channel Telecast In India)
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 23वें मुकाबले में इंग्लैंड बनाम स्कॉटलैंड की भिड़ंत आप भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर लाइव देख पाएंगे.
इंग्लैंड बनाम स्कॉटलैंड के बीच 23वें मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग भारत में कहां देखें? (Where To Watch ENG vs SCO T20 World Cup 23rd Match Live Streaming In India)
इंग्लैंड बनाम स्कॉटलैंड के बीच 23वें मुकाबले की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग आप जियोहॉटस्टार ऐप (Jio Hotstar App) और वेबसाइट पर देख सकते हैं.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (ENG vs SCO 23rd Match Playing Prediction)
इंग्लैंड: फिलिप साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम करन, विल जैक, लियाम डॉसन, जेमी ओवरटन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद.
स्कॉटलैंड: जॉर्ज मुन्सी, मैथ्यू क्रॉस (विकेटकीपर), ब्रैंडन मैकमुलेन, माइकल जोन्स, टॉम ब्रूस, रिची बेरिंगटन (कप्तान), माइकल लीस्क, ओलिवर डेविडसन, मार्क वॉट, ब्रैड करी और सफयान शरीफ.
नोट: आयरलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम स्कॉटलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.