England vs New Zealand, T20 World Cup 2026 49th Match Weather Update: कोलंबो में इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल
इंग्लैंड की टीम ने अपने पिछले मुकाबले में श्रीलंका के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज कर नेट रन रेट में सुधार किया है, जिससे उनका आत्मविश्वास काफी बढ़ा है. दूसरी ओर न्यूजीलैंड का पाकिस्तान के खिलाफ मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था, लेकिन श्रीलंका के खिलाफ जीत के बाद टीम सेमीफाइनल की दौड़ में बनी हुई है. ऐसे में दोनों टीमें इस मुकाबले में जीत हासिल कर नॉकआउट में जगह पक्की करना चाहेंगी.
England National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team, ICC Men's T20 World Cup 2026 49th Match Weather Update: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 49वां मुकाबला आज यानी 27 फरवरी को इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलंबो (Colombo) के आर प्रेमदासा स्टेडियम (R Premadasa Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से शुरू होगा. यह मैच सुपर-8 के ग्रुप-2 का बेहद अहम मुकाबला है, जहां दोनों टीमें सेमीफाइनल में जगह पक्की करने के इरादे से मैदान में उतरेंगी. इंग्लैंड की कप्तानी हैरी ब्रूक (Harry Brook) कर रहे हैं, जबकि न्यूजीलैंड की कमान मिशेल सैंटनर (Mitchell Santner) के हाथों में है. यह भी पढ़ें: Australia Women vs India Women, 2nd ODI Match Scorecard: होबार्ट में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के सामने रखा 252 रनों का टारगेट, हरमनप्रीत कौर और प्रतिका रावल ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड
इंग्लैंड की टीम ने अपने पिछले मुकाबले में श्रीलंका के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज कर नेट रन रेट में सुधार किया है, जिससे उनका आत्मविश्वास काफी बढ़ा है. दूसरी ओर न्यूजीलैंड का पाकिस्तान के खिलाफ मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था, लेकिन श्रीलंका के खिलाफ जीत के बाद टीम सेमीफाइनल की दौड़ में बनी हुई है. ऐसे में दोनों टीमें इस मुकाबले में जीत हासिल कर नॉकआउट में जगह पक्की करना चाहेंगी.
इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड टी20 हेड टू हेड रिकॉर्ड (ENG vs NZ T20I Head To Head Record)
टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच अब तक 30 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान इंग्लैंड का पलड़ा थोड़ा भारी रहा है. इंग्लैंड की टीम ने 16 मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, न्यूजीलैंड की टीम को महज 10 मुकाबलों में जीत मिली हैं. वहीं, चार मुकाबलों का कोई परिणाम नहीं निकला.
कोलंबो का मौसम (Colombo Weather Update)
टी20 वर्ल्ड कप 2026 का यह मुकाबला आर प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो में खेला जाएगा. मौसम पूर्वानुमान के अनुसार मैच के दौरान मौसम गर्म और उमस भरा रहने की संभावना है. आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रह सकता है, लेकिन भारी बारिश की संभावना कम बताई जा रही है.
मैच के दौरान तापमान लगभग 26 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. शाम के समय हल्की नमी और ओस का असर देखने को मिल सकता है, जिससे दूसरी पारी में बल्लेबाजी थोड़ी आसान हो सकती है. हालांकि पिच धीमी होने के कारण स्पिन गेंदबाजों को भी मदद मिलने की उम्मीद है.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (ENG vs NZ 49th Match Playing Prediction)
इंग्लैंड: फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम करन, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद.
न्यूजीलैंड: टिम सिफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, मिशेल सैंटनर (कप्तान), जेम्स नीशम, मैट हेनरी, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन.
नोट: इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.