ENG W vs IND W, T20I Series 2025: विजयी लय को बरकरार रखने उतरेगी भारतीय महिला टीम, हरमनप्रीत की संभावित वापसी से बढ़ेगी मजबूती और आत्मविश्वास

पहले T20 मुकाबले में इंग्लैंड को 97 रन से हराकर बढ़त लेने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम अब मंगलवार को ब्रिस्टल में होने वाले दूसरे मुकाबले में भी विजय अभियान जारी रखने उतरेगी. स्मृति मंधाना की शानदार शतकीय पारी और श्री चरणी की गेंदबाजी के दम पर भारत ने पहला मैच एकतरफा अंदाज़ में जीता था.

हरमनप्रीत कौर (Photo Credit: X Formerly Twitter/@MI)

ENG W vs IND W, T20I Series 2025:  इंग्लैंड को पहले टी20 मैच में 97 रन से करारी शिकस्त देने के बाद भारतीय महिला टीम अब अगले मुकाबले के लिए तैयार है. मंगलवार को ब्रिस्टल में दोनों टीमें पांच मुकाबलों की सीरीज का दूसरा मुकाबला खेलेंगी. भारतीय महिला टीम ने 28 जून को खेले गए सीरीज के शुरुआती मुकाबले में 210 रन बनाए थे. भारत की ओर से स्मृति मंधाना ने 112 रन की शतकीय पारी खेली थी. इसके जवाब में इंग्लैंड 14.5 ओवरों में महज 113 रन पर सिमट गई. मेजबान टीम पर शानदार जीत के बाद भारतीय टीम के हौसले बुलंद हैं.

कप्तान हरमनप्रीत कौर टी20 सीरीज की शुरुआत से ठीक पहले प्रैक्टिस मैच के दौरान चोटिल हो गई थीं, जिसके चलते उन्हें पहले मुकाबले से आराम दिया गया. हालांकि, अब दूसरे टी20 मुकाबले में हरमनप्रीत कौर के उतरने की संभावना नजर आ रही है, जिससे भारत को बड़ा फायदा मिलने वाला है. भारत को इस मुकाबले में हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना और हरलीन देओल से काफी उम्मीदें होंगी. वहीं, डेब्यू टी20 मैच में 12 रन देकर चार विकेट लेने वाली श्री चरणी एक बार फिर मेजबान टीम को परेशान कर सकती हैं. यह भी पढ़े: AUS vs WI Test Series 2025: रिटायरमेंट पर नाथन लियोन ने तोड़ी चुप्पी, फैंस से साझा किए अपने जज़्बात और भविष्य के इरादे

इनके अलावा राधा यादव और दीप्ति शर्मा को भी फैंस की उम्मीदों पर फिर से खरा उतरना होगा. यह सीरीज अगले साल इंग्लैंड में होने जा रहे टी20 वर्ल्ड कप की तैयारियों के तौर पर देखी जा रही है, जिसमें भारत का स्पिन आक्रमण इंग्लैंड पर हावी नजर आ रहा है. भारत-इंग्लैंड की महिला टीमों के बीच दूसरा टी20 मैच भारतीय समय के अनुसार रात 11 बजे से शुरू होगा. टॉस इससे आधा घंटे पहले होगा. फैंस इस मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट 'सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क' पर देख सकेंगे, जबकि लाइव स्ट्रीमिंग 'सोनी लिव एप' पर उपलब्ध होगी. भारतीय महिला टीम: शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना , हरलीन देओल, ऋचा घोष (विकेट कीपर), जेमिमा रोड्रिग्स, अमनजोत कौर, दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, राधा यादव, अरुंधति रेड्डी, श्री चरणी, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), यास्तिका भाटिया, सायाली सतघरे, क्रांति गौड़. इंग्लैंड महिला टीम: सोफिया डंकले, डेनिएल वैट-हॉज, नैट साइवर-ब्रंट (कप्तान), टैमी ब्यूमोंट, एमी जोंस (विकेट कीपर), एलिस कैप्सी, एम अर्लट, सोफी एक्लेस्टोन, लॉरेन फाइलर, लिन्सी स्मिथ, लॉरेन बेल, चार्लोट डीन, इस्सी वोंग, पैगे स्कोल्फील्ड.

Share Now

संबंधित खबरें

India Women vs Sri Lanka Women, Women's Asian Games 2026 Final Match Scorecard: निशिन में श्रीलंका को 147 रनों हराकर टीम इंडिया लगातार दूसरी बार जीता गोल्ड मेडल, यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Sri Lanka Women, Women's Asian Games 2026 Final Match Scorecard: निशिन में टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 217 रनों का टारगेट, स्मृति मंधाना और शैफाली वर्मा ने खेली ताबड़तोड़ पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India Women vs Sri Lanka Women, Women's Asian Games 2026 Final Match Live Score Update: कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में भारत महिला और श्रीलंका महिला के बीच खेला जा रहा है गोल्ड मेडल मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? महिला एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में भारत महिला बनाम श्रीलंका महिला मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट