ENG-W vs AUS-W, World Cup 2026 Final Match Stats And Preview: महिला टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच होगी खिताबी जंग, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू

महिला टी20 विश्व कप के फाइनल में एक बार फिर इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया आमने-सामने होंगी. दोनों टीमें पूरे टूर्नामेंट में शानदार लय में नजर आई हैं और अब ट्रॉफी जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेंगी. इंग्लैंड घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाना चाहेगा, जबकि ऑस्ट्रेलिया लगातार चौथी बार फाइनल में इंग्लैंड को हराने की कोशिश करेगी. ऐसे में आइए मुकाबले से जुड़ी जरूरी बातों पर नजर डालते हैं.

इंग्लैंड महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला (Photo Credit: X Formerly Twitter)

England Women National Cricket Team vs Australia Women National Cricket Team, ICC Women's T20 World Cup 2026 Final Match Stats And Preview Details: इंग्लैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल मुकाबला कल यानी 5 जुलाई को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लंदन (London) के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड (Lord's Cricket Ground) में भारतीय समयानुसार रात 8:00 बजे से शुरू होगा. दोनों टीमों ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए अब तक एक भी मैच नहीं गंवाया है. ऐसे में खिताबी मुकाबले में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है. इंग्लैंड की कप्तानी नताली साइवर-ब्रंट (Nat Sciver-Brunt) के हाथों में है, जबकि ऑस्ट्रेलिया की कमान सोफी मोलिनक्स (Sophie Molineux) संभाल रही हैं. यह भी पढ़ें: ENG-W vs AUS-W Final Stats: महिला टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में कैसा रहा है इंग्लैंड का रिकॉर्ड, जानें कितनी बार जीता है खिताब

महिला टी20 विश्व कप के फाइनल में एक बार फिर इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया आमने-सामने होंगी. दोनों टीमें पूरे टूर्नामेंट में शानदार लय में नजर आई हैं और अब ट्रॉफी जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेंगी. इंग्लैंड घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाना चाहेगा, जबकि ऑस्ट्रेलिया लगातार चौथी बार फाइनल में इंग्लैंड को हराने की कोशिश करेगी. ऐसे में आइए मुकाबले से जुड़ी जरूरी बातों पर नजर डालते हैं.

इंग्लैंड महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला हेड टू हेड (ENG-W vs AUS-W Head To Head)

टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दोनों टीमों के बीच अब तक 44 मुकाबले खेले गए हैं. इनमें ऑस्ट्रेलिया ने 23, जबकि इंग्लैंड ने 21 मुकाबले (सुपर ओवर सहित) जीते हैं. इंग्लैंड ने अपने घरेलू मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए 17 मैचों में 11 में जीत दर्ज की है. वहीं महिला टी20 विश्व कप में दोनों टीमें 7 बार आमने-सामने आई हैं, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने 5 मुकाबले, जबकि इंग्लैंड ने 2 मैच जीते हैं. फाइनल में दोनों टीमें चौथी बार भिड़ेंगी और इससे पहले खेले गए तीनों फाइनल ऑस्ट्रेलिया ने अपने नाम किए हैं.

इंग्लैंड को डैनी व्याट-हॉज, नताली साइवर-ब्रंट, हीथर नाइट और सोफी एक्लेस्टोन से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी. वहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम एलिस पेरी, बेथ मूनी, एशले गार्डनर और कप्तान सोफी मोलिनक्स के दम पर इंग्लैंड को कड़ी चुनौती देगी. गेंदबाजी में चार्ली डीन और लॉरेन बेल इंग्लैंड के लिए अहम साबित हो सकती हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया के लिए किम गार्थ और निकोला कैरी पर बड़ी जिम्मेदारी होगी.

लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड की पिच रिपोर्ट (Lord's Cricket Ground Pitch Report)

इंग्लैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला कल यानी 5 जुलाई को लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा. लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड की पिच आमतौर पर संतुलित मानी जाती है. यहां शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है, जबकि मैच आगे बढ़ने के साथ बल्लेबाज खुलकर रन बना सकते हैं. स्पिन गेंदबाजों को भी इस विकेट से अच्छी सहायता मिलती है. शाम के समय ओस की भूमिका अहम हो सकती है. ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती है.

कैसा रहा है लंदन का मौसम? (London Weather Update)

इंग्लैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला कल यानी 5 जुलाई को लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा. एक्यूवेदर के अनुसार, लंदन में रविवार को मौसम लगभग साफ रहेगा. यहां का अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मैच में बारिश की 5 प्रतिशत ही संभावना है. ऐसे में शानदार मैच की उम्मीद है.

इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेगी नजरें (ENG-W vs AUS-W Final Match Key Players To Watch Out)

इंग्लैंड के लिए डैनी व्याट-हॉज शानदार फॉर्म में हैं और टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 294 रन बना चुकी हैं. कप्तान नताली साइवर-ब्रंट, सोफी एक्लेस्टोन और चार्ली डीन भी मैच का रुख बदल सकती हैं. दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया के लिए एलिस पेरी ने 185 रन बनाए हैं, जबकि कप्तान सोफी मोलिनक्स अब तक 10 विकेट लेकर टीम की सबसे सफल गेंदबाज रही हैं. इसके अलावा बेथ मूनी और एशले गार्डनर पर भी सभी की नजरें रहेंगी.

कब और कहां देखें मुकाबला? (ENG-W vs AUS-W Final Live Streaming And Telecast Details)

इंग्लैंड महिला और ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल मुकाबला भारतीय समयानुसार रात 8:00 बजे से खेला जाएगा. भारत में इस मुकाबले का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा. वहीं मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (ENG-W vs AUS-W Final Playing Prediction)

ऑस्ट्रेलिया: बेथ मूनी (विकेटकीपर), जॉर्जिया वोल, फोएबे लिट्चफील्ड, एलिस पेरी, एशले गार्डनर, जॉर्जिया वेयरहैम, एनाबेल सदरलैंड, निकोला कैरी, सोफी मोलिनक्स (कप्तान), किम गार्थ, लूसी हैमिल्टन.

इंग्लैंड: डैनी व्याट-हॉज, एमी जोन्स (विकेटकीपर), नताली साइवर-ब्रंट (कप्तान), एलिस कैप्सी, हीथर नाइट, फ्रेया केम्प, डैनी गिब्सन, चार्ली डीन, सोफी एक्लेस्टोन, लिन्से स्मिथ, लॉरेन बेल.

नोट: इंग्लैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 फाइनल मुकाबले का लाइव स्कोरकार्ड आप हमारी वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें