क्रिकेट

ENG vs SL, CWC 2019: इंग्लैंड के खिलाफ करिश्माई गेंदबाजी के लिए लसिथ मलिंगा को मिला 'मैन ऑफ द मैच' अवार्ड

श्रीलंका की इस जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा को मैन ऑफ द मैच का अवार्ड दिया गया है. लसिथ मलिंगा ने करिश्माई गेंदबाजी करते हुए इंग्लैंड के 4 बल्लेबाजों को पवेलियन लौटाया. मलिंगा ने अपने 10 ओवर के स्पेल में मात्र 43 रन खर्च हुए इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जेम्स विंस, जॉनी बेयरेस्टो, जो रूट और जोस बटलर का विकेट लिया.

ENG vs SL, CWC 2019: इंग्लैंड के खिलाफ करिश्माई गेंदबाजी के लिए लसिथ मलिंगा को मिला 'मैन ऑफ द मैच' अवार्ड
लसिथ मलिंगा (Photo Credits: IANS)

ENG vs SL, ICC Cricket World Cup 2019: आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 के 27वें मुकाबले में आज लीड्स (Leeds) के हेडिंग्ले (Headingley Stadium) मैदान में श्रीलंका (Sri Lanka) की टीम ने इंग्लैंड (England) को 47 ओवर में 212 रन पर ऑल आउट करते हुए वर्ल्ड कप 2019 की अपनी दूसरी सफलता प्राप्त कर ली है. श्रीलंका की इस जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा (Lasith Malinga) को मैन ऑफ द मैच (Man Of The Match) का अवार्ड दिया गया है.

बता दें कि आज लसिथ मलिंगा (Lasith Malinga) ने करिश्माई गेंदबाजी करते हुए इंग्लैंड (England) के 4 बल्लेबाजों को पवेलियन लौटाया. मलिंगा ने अपने 10 ओवर के स्पेल में मात्र 43 रन खर्च हुए इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जेम्स विंस, जॉनी बेयरेस्टो, जो रूट और जोस बटलर का विकेट लिया.

यह भी पढ़ें- ENG vs SL, CWC 2019: लसिथ मलिंगा के चौके की मदद से श्रीलंका ने इंग्लैंड को 20 रनों से हराया

इससे पहले आज श्रीलंका की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड (England) के सामने निर्धारित ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 233 रनों का लक्ष्य रखा था. जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लिश टीम 47 ओवर में 212 रन पर ही ऑल आउट हो गई. इंग्लैंड के लिए आज जो रूट (57) और ऑलराउंडर खिलाड़ी बेन स्टोक्स (87) ने नाबाद अर्धशतक लगाया, फिर भी वह टीम को जीत नहीं दिला पाए.

जो रूट और ऑलराउंडर खिलाड़ी बेन स्टोक्स के अलावा इंग्लैंड के लिए आज जॉनी बेयरेस्टो ने 0, जेम्स विंस ने 14, जो रूट ने 57, कप्तान इयोन मोर्गन ने 21, जोस बटलर ने 10, मोईन अली ने 16, क्रिस वोक्स ने 02, आदिल रशीद ने 01, जोफ्रा आर्चर ने 03, मार्क वुड ने 0 और बेन स्टोक्स ने नाबाद 82 रन बनाए.

यह भी पढ़ें- ENG vs SL, CWC 2019: लसिथ मलिंगा ने रचा इतिहास, वर्ल्ड कप में सर्वाधिक विकेट लेने वाले बनें चौथे गेंदबाज

श्रीलंका (Sri Lanka) के लिए आज अनुभवी तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा ने अपने 10 ओवर के स्पेल में 43 रन खर्च करते हुए सर्वाधिक 4 विकेट लिए. मलिंगा के अलावा धनंजय डी सिल्वा ने 3, इसुरू उदाना ने 2 और नुवान प्रदीप ने 1 विकेट लिए.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 21, 2019 11:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).