Eng vs SA, ICC Cricket World Cup 2019: हार के बाद फाफ डु प्लेसिस ने कहा- इंग्लैंड ने हमें तीनों विभाग में हराया

आईसीसी विश्व कप के अपने पहले मैच में मेजबान इंग्लैंड (England) के हाथों 104 रनों से मात खाने के बाद दक्षिण अफ्रीका (South Africa) के कप्तान फाफ डु प्लेसिस (Faf du Plessis) ने कहा कि उनकी टीम खेल की तीनों विभागों में इंग्लैंड से पीछे रही.

फाफ डु प्लेसिस (Photo Credit: Getty Images)

Eng vs SA, ICC Cricket World Cup 2019: आईसीसी विश्व कप के अपने पहले मैच में मेजबान इंग्लैंड (England) के हाथों 104 रनों से मात खाने के बाद दक्षिण अफ्रीका (South Africa) के कप्तान फाफ डु प्लेसिस (Faf du Plessis) ने कहा कि उनकी टीम खेल की तीनों विभागों में इंग्लैंड से पीछे रही. इंग्लैंड ने गुरुवार को द ओवल मैदान पर खेले गए इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका के सामने 312 रनों की चुनौती रखी. दक्षिण अफ्रीकी टीम 39.5 ओवरों में 207 रनों पर ही ढेर हो गई.

मैच के बाद दक्षिण अफ्रीका के कप्तान डु प्लेसिस ने कहा, "इंग्लैंड ने हमें खेल के तीनों विभागों में शिकस्त दी. असलियत में हम 12 ओवरों में तीन विकेट खो चुके थे. मुझे लगता है कि हम 330-340 के आस-पास देख रहे थे लेकिन जब हमने अच्छी शुरुआत की तो 300 का स्कोर भी पार स्कोर लग रहा था."

यह भी पढ़ें- Eng vs SA, ICC Cricket World Cup 2019: वर्ल्ड कप में पहला ओवर फेंकने वाले पहले स्पिनर बने इमरान ताहिर

डु प्लेसिस ने लेग स्पिनर इमरान ताहिर से गेंदबाजी आक्रमण की शुरुआत कराई थी. इस पर उन्होंने कहा, "यह हमारी रणनीति थी. हम उनके दोनों सलामी बल्लेबाजों को लेग स्पिन में फंसाना चाहते थे, खासकर रॉय को. यह प्लान काम कर गया. उनकी बल्लेबाजी शानदार है. वह शीर्ष स्तर की टीम है और इस बात को उन्होंने साबित कर दिया." दक्षिण अफ्रीका को अपना अगला मैच दो जून को बांग्लादेश के खिलाफ खेलना है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies: रांची में टूटा टीम इंडिया का रिकॉर्ड, भारत के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल करने वाली बनी वेस्टइंडीज

South Africa vs Australia 1st Test 2026 Day 2 Live Streaming: दूसरे दिन कब, कहां और कैसे देखें दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला टेस्ट मैच, जानें भारत में लाइव स्ट्रीमिंग और फ्री टेलीकास्ट की पूरी डिटेल्स

South Africa vs Australia, 1st Test Live Score Update: डरबन में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

South Africa vs Australia 1st Test Match Day 1 Live Toss And Scorecard: डरबन में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड