ENG vs PAK 1st Test 2020: क्रिस वोक्स और जोस बटलर की शानदार अर्धशतकीय पारी, इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 3 विकेट से हराया

क्रिस वोक्स (नाबाद 84) और जोस बटलर (75) के बीच छठे विकेट के लिए हुई 139 रनों की मैच जिताऊ साझेदारी के दम पर मेजबान इंग्लैंड ने यहां ओल्ड ट्रेफर्ड मैदान पर खेले गए पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन शनिवार को पाकिस्तान को तीन विकेट से हराकर तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली.

इंग्लैंड की टीम (Photo Credits: Twitter)

क्रिस वोक्स (नाबाद 84) और जोस बटलर (75) के बीच छठे विकेट के लिए हुई 139 रनों की मैच जिताऊ साझेदारी के दम पर मेजबान इंग्लैंड ने यहां ओल्ड ट्रेफर्ड मैदान पर खेले गए पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन शनिवार को पाकिस्तान को तीन विकेट से हराकर तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली. पाकिस्तान ने अपनी पहली पारी में 326 रन बनाकर इंग्लैंड को उसकी पहली पारी में 219 रन पर आलआउट कर दिया और पहली पारी के आधार पर 107 रनों की बढ़त हासिल की. दूसरी पारी में हालांकि पाकिस्तान की टीम कुछ ज्यादा कमाल नहीं कर सकी और मात्र 169 रन ही बना सकी और इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 277 रनों का लक्ष्य रखा.

इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड ने पहले सत्र में एक विकेट पर 55 रन बना लिए थे. लेकिन दूसरे सत्र में उसने जल्दी जल्दी अपने चार विकेट गंवा दिए और चायकाल तक उसका स्कोर 167 रन तक पांच विकेट हो चुका था. चायकाल के बाद हालांकि बटलर और वोक्स ने गजब की पारी खेलते हुए इंग्लैंड को जीत की मंजिल तक पहुंचा दिया। वेस्टइंडीज के खिलाफ खराब फॉर्म के कारण आलोचकों के निशाने पर आए बटलर ने इस मौके का पूरा फायदा उठाया और एक जिम्मेदारी भरी पारी खेलते हुए अपने करियर का 17वां अर्धशतक पूरा किया.

यह भी पढ़ें- ENG vs PAK 1st Test 2020: ड्रिंक्स लेकर मैदान में पहुंचे पूर्व पाकिस्तानी कप्तान सरफराज अहमद, फैंस कोच मिसबाह-उल-हक से हुए नाराज

इंग्लैंड को मैच जीतने के लिए 21 रनों की दरकार थी कि तभी बटलर यासिर शाह की गेंद पर पगबाधा आउट हो गए. बटलर ने 101 गेंदों पर सात चौके और एक छक्का लगाया. स्टुअर्ट ब्रॉड ने नौ गेंदों पर एक चौके की मदद से सात रन बनाए. ब्रॉड के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए डॉमिनीक बेस ने वोक्स के साथ मिलकर इंग्लैंड को तीन विकेटों से जीत दिला दी. पाकिस्तान की घर के बाहर यह लगातार सातवीं हार है.

वोक्स ने अपने करियर का पांचवां अर्धशतक पूरा किया। वोक्स ने 120 गेंदों पर 10 चौके लगाए. उनके अलावा कप्तान जो रूट ने 42, डॉमिनीक सिब्ले ने 36, रोरी बर्न्‍स ने 10, बेन स्टोक्स ने नौ और ओली पोप ने सात रन बनाए. पाकिस्तान की ओर से याशिर शाह को चार जबकि शाहीन शाह अफरीदी, मोहम्मद अब्बास और नसीम शाह को अब तक एक-एक विकेट मिला.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका ने पाकिस्तान के सामने रखा 183 रनों का लक्ष्य, लाहिरू उदारा ने खेली 91 रन की तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka 1st T20I Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका पहले टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड