ENG vs NZ Semi Final, ICC T20 WC 2021: सुनील गावस्कर ने इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेले जानेवाले पहले सेमीफाइनल को लेकर दिया चौकाने वाला बयान, कहीं यह बात

न्यूजीलैंड की टीम पहली बार खिताबी मुकाबले में अपनी जगह बनाने की कोशिश में होगी. दोनों टीमों के बीच अब तक 20 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले गए हैं. इस दौरान इंग्लैंड ने 13 मुकाबलों में जीत दर्ज की हैं. दूसरी तरह न्यूजीलैंड ने महज 7 मैच ही जीत सके हैं. इंग्लैंड का पलड़ा भारी रहा है. इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच सेमीफाइनल में कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है.

इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड (Photo Credits: Twitter)

मुंबई: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) अब अपने आखिर पड़ाव पर पहुंच रहा है. आज टी20 विश्व कप 2021 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला इंग्लैंड (England) और न्यूजीलैंड (New Zealand) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमें शाम साढ़े सात बजे से अबुधाबी (Abu Dhabi) के शेख जायद क्रिकेट स्टेडियम में टकराएंगी. इंग्लैंड और न्यूजीलैंड ने सुपर 12 में शानदार प्रदर्शन करके सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई हैं. IND vs NAM, ICC T20 World Cup 2021: रोहित शर्मा ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले दुनिया के तीसरे बल्लेबाज बने

इस बीच टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच आज होने वाले पहले सेमीफाइनल मुकाबले को लेकर चौकाने वाला बयान दिया हैं. गावस्कर के मुताबिक यह सेमीफाइनल मुकाबला टूर्नामेंट का बेस्ट मैच साबित हो सकता है.

इन दोनों टीमों के बीच पिछले कुछ सालों में कड़ी टक्कर देखने को मिल रहा है और हर बार इंग्लैंड ने बाजी मार लेती है. 2016 के टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को हराकर टूर्नामेंट से बाहर किया था. सुनील गावस्कर ने कहा कि आज का मैच न्यूजीलैंड के लिए आसान नहीं होने वाला है. आज का मैच इस पुरे टूर्नामेंट का सबसे अच्छा मैच हो सकता है. मोर्गन ने इंग्लैंड को लिमिटेड ओवर्स में एक बेहतरीन टीम बनाया. जोस बटलर, जॉनी बेयरस्टो, लियाम लिविंगस्टोन गेंद को आसानी से बाउंड्री के पार कर सकते हैं. जब मोर्गन लय में होते हैं, वह भी स्टैंड्स में गेंद पहुंचाते हैं.

न्यूजीलैंड की टीम पहली बार खिताबी मुकाबले में अपनी जगह बनाने की कोशिश में होगी. दोनों टीमों के बीच अब तक 20 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले गए हैं. इस दौरान इंग्लैंड ने 13 मुकाबलों में जीत दर्ज की हैं. दूसरी तरह न्यूजीलैंड ने महज 7 मैच ही जीत सके हैं. इंग्लैंड का पलड़ा भारी रहा है. इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच सेमीफाइनल में कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है.

इंग्लैंड अपने प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव कर सकती हैं. इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय के चोटिल होने केबाद सैम बिलिंग्स या डेविड विली में किसी एक को टीम में शामिल किया जा सकता है. वहीं, न्यूजीलैंड ने शानदार प्रदर्शन किया है ऐसे में टीम विनिंग कॉम्बिनेशन के साथ मैदान में उतर सकती हैं.

आज जो टीम हार जाएगी उसका सफर यहीं ख़त्म हो जाएगा. बता दें कि आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप का दूसरा सेमीफाइनल कल दुबई इंटरनेशन क्रिकेट स्टेडियम में पाकिस्तान की ऑस्ट्रेलिया से भिड़ंत होगा. इसके बाद दोनों सेमीफाइनल में जीत हासिल करने वाली टीमें 14 नवंबर को खिताबी मुकाबले में दुबई में एक दूसरे से टकराएंगी.

Share Now

संबंधित खबरें

LHQ vs QTG, PSL 2026 26th Match Live Score Update: नेशनल स्टेडियम कराची में लाहौर कलंदर्स बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

LHQ vs QTG, PSL 2026 26th Match Winner Prediction: नेशनल स्टेडियम कराची में लाहौर कलंदर्स बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

LHQ vs QTG, PSL 2026 26th Match Karachi Pitch Report And Weather Update: नेशनल स्टेडियम कराची में आज खेले जाने वाले मुकाबले में बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश या गेंदबाज दिखाएंगे कमाल, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

LHQ vs QTG, PSL 2026 26th Match Preview: कराची में आज लाहौर कलंदर्स बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स