ENG vs NZ, CWC 2019: न्यूजीलैंड की टीम को 119 रनों से मात देते हुए सेमीफाइनल में पहुंची मेजबान टीम इंग्लैंड, जॉनी बेयरस्टो को मिला मैन ऑफ द मैच

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 के 41वें मुकाबले में आज चेस्टर ली स्ट्रीट के द रिवर साइड ग्राउंड में मेजबान टीम इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड की टीम को 119 रनों से हराते हुए वर्ल्ड कप 2019 के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है. वहीं अब न्यूजीलैंड की टीम को पाकिस्तान और बांग्लादेश के नतीजों पर निर्भर होना पड़ेगा.

इंग्लैंड की टीम (Photo Credits: Getty Images)

ENG vs NZ, ICC Cricket World Cup 2019: आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 के 41वें मुकाबले में आज चेस्टर ली स्ट्रीट (Chester-le-Street) के द रिवर साइड ग्राउंड (The Riverside Ground) में मेजबान टीम इंग्लैंड (England) ने न्यूजीलैंड (New Zealand) की टीम को 119 रनों से हराते हुए वर्ल्ड कप 2019 के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है. वहीं अब न्यूजीलैंड की टीम को पाकिस्तान और बांग्लादेश के नतीजों पर निर्भर होना पड़ेगा.

बता दें कि आज इंग्लैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड के सामने निर्धारित ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 306 रनों का लक्ष्य रखा था. टीम के लिए आज फिर सलामी बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो ने 99 गेदों का सामना करते हुए 15 चौके और 1 छक्के की मदद से 106 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली. बेयरस्टो के अलावा जेसन रॉय (60) ने भी लगातार अर्धशतक जड़ा. न्यूजीलैंड की टीम के लिए आज तेज गेंदबाज ट्रेंट बाोल्ट, मैट हेनरी और जिमी नीशम ने क्रमशः 2-2 विकेट लिए. इन गेदबाजों के अलावा स्पिन गेंदबाज मिशेल सैंटनर और टिम साउदी ने 1-1 सफलता प्राप्त की.

यह भी पढ़ें- अंबाती रायडू ने अंतराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा, वर्ल्ड कप टीम में सेलेक्ट नहीं होने से थे नाराज

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी कीवी टीम 45 ओवर में अपना पूरा विकेट खोते हुए 186 रन ही बना सकी. टीम के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज टॉम लाथम ने 65 गेदों का सामना करते हुए 5 चौके की मदद से सर्वाधिक 57 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली. लाथम के अलावा मार्टिन गुप्टिल ने 08, हेनरी निकोलस ने 0, कप्तान केन विलियम्सन ने 27, रॉस टेलर ने 28, जिमी नीशम ने 19, कोलिन डी ग्रांडहोम ने 03, मिशेल सैंटनर ने 12, टिम साउदी ने नाबाद 07, मैट हेनरी ने 07 और ट्रेंट बाोल्ट ने 04 रन बनाए.

इंग्लैंड की टीम टीम के लिए आज तेज गेंदबाज मार्क वुड ने अपने 9 ओवरों के स्पेल में 34 रन खर्च करते हुए सर्वाधिक 3 विकेट लिए. वुड के अलावा क्रिस वोक्स, जोफ्रा आर्चर, लियाम प्लंकट, आदिल राशिद और बेन स्टोक्स ने क्रमशः 1-1 विकेट लिए. बता दें कि टीम की जीत में शानदार शतकीय पारी खेलने वाले सलामी बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो को मैन ऑफ द मैच का अवार्ड दिया गया है.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 1st ODI Match Scorecard: पहले वनडे मुकाबले में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 89 रनों से रौंदा, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 1st ODI Match Scorecard: चेस्टर-ले-स्ट्रीट में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 266 रनों का लक्ष्य, हैरी ब्रूक और विल जैक्स ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 1st ODI Match Live Toss And Scorecard: चेस्टर-ले-स्ट्रीट में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka 1st ODI Match: घरेलू वनडे सीरीज में कुछ ऐसा रहा है जोस बटलर का प्रदर्शन, यहां देखें हैरान करने वाले हैं आंकड़े