ENG vs NZ, 1st Test Match Day 2 Live Score Update: लॉर्ड्स में इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है दूसरे दिन का खेल, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज काइल जैमीसन ने इंग्लैंड की बल्लेबाजी को तहस-नहस कर दिया. उन्होंने एमिलियो गे के विकेट से शुरुआत की और फिर जैमी स्मिथ (1), बेन स्टोक्स (12), गस एटकिंसन (4) तथा ओली रॉबिन्सन (1) को आउट करते हुए अपना 5 विकेट हॉल पूरा किया. जैमीसन ने 14 ओवर में 62 रन देकर 5 विकेट हासिल किए.

इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड (Photo Credit: X Formerly Twitter)

England National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team, 1st Test Match Day 2 Live Scorecard Update: इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 4 जून से खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लंदन (London) के ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड (Lord's Cricket Ground) में खेला जा रहा हैं. लॉर्ड्स में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के पहले दिन गेंदबाजों का दबदबा देखने को मिला. पहले इंग्लैंड क्रिकेट टीम की बल्लेबाजी पूरी तरह बिखर गई और पूरी टीम सिर्फ 140 रन पर सिमट गई. इसके जवाब में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम की शुरुआत भी बेहद खराब रही और दिन का खेल समाप्त होने तक उसने 61 रन के स्कोर पर 6 विकेट गंवा दिए. फिलहाल ग्लेन फिलिप्स 31 रन और नाथन स्मिथ 6 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं. न्यूजीलैंड अभी भी पहली पारी के आधार पर 79 रन पीछे है. आज यानी 5 जून को दूसरे दिन का खेल भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से खेला जा रहा हैं. इस सीरीज में इंग्लैंड की कमान बेन स्टोक्स (Ben Stokes) संभालेंगे, जबकि न्यूजीलैंड की कप्तानी टॉम लैथम (Tom Latham) के हाथों में होगी. यह भी पढ़ें: ENG vs NZ, 1st Test Match Day 2 Lord's Pitch Report: लॉर्ड्स में दूसरे दिन बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या गेंदबाज मचाएंगे कहर? मुकाबले से पहले जानें पिच रिपोर्ट

इंग्लैंड की ओर से टेस्ट डेब्यू कर रहे एमिलियो गे सिर्फ 8 रन बनाकर आउट हो गए. उनके बाद बेन डकेट भी 19 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. जैकब बेथेल केवल 1 रन बना सके, जबकि अनुभवी बल्लेबाज जो रूट भी महज 1 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए. लगातार गिरते विकेटों के कारण इंग्लैंड की टीम शुरुआत से ही दबाव में नजर आई. जब इंग्लैंड का स्कोर 33/3 था, तब हैरी ब्रूक बल्लेबाजी के लिए आए. टीम का स्कोर जल्द ही 55/5 हो गया, लेकिन ब्रूक ने एक छोर संभालते हुए शानदार अर्धशतक जड़ा. उन्होंने 71 गेंदों में 56 रन की पारी खेली और अपने टेस्ट करियर का 16वां अर्धशतक पूरा किया. उनकी पारी के दौरान डेवोन कॉनवे और रचिन रविंद्र ने उनके कैच भी छोड़े, जिसका उन्होंने पूरा फायदा उठाया.

इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (England National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team Match Scorecard)

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज काइल जैमीसन ने इंग्लैंड की बल्लेबाजी को तहस-नहस कर दिया. उन्होंने एमिलियो गे के विकेट से शुरुआत की और फिर जैमी स्मिथ (1), बेन स्टोक्स (12), गस एटकिंसन (4) तथा ओली रॉबिन्सन (1) को आउट करते हुए अपना 5 विकेट हॉल पूरा किया. जैमीसन ने 14 ओवर में 62 रन देकर 5 विकेट हासिल किए. न्यूजीलैंड की पारी में ओली रॉबिन्सन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए दूसरे और अपने पहले ही ओवर में 3 बड़े विकेट झटक लिए. उन्होंने डेवोन कॉनवे (1), केन विलियमसन (0) और रचिन रविंद्र (0) को आउट कर कीवी टीम को बैकफुट पर धकेल दिया. इसके बाद उन्होंने डेरिल मिचेल (12) को भी बोल्ड किया. वहीं गस एटकिंसन और जोस टंग ने 1-1 विकेट अपने नाम किया. पहले दिन का खेल समाप्त होने तक न्यूजीलैंड की स्थिति काफी नाजुक बनी हुई है.

नोट: इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

Tags

1st Test Ben Stokes Cricket News Devon Conway eng vs nz England cricket team england national cricket team England vs New Zealand England vs New Zealand 1st Test England vs New Zealand Test Series 2026 Harry Brook Joe Root Kane Williamson Kyle Jamieson Live Score Update Lord's Cricket Ground Lord's Test match scorecard New Zealand Cricket Team new zealand national cricket team ollie robinson Rachin Ravindra Test cricket Tom Latham World Test Championship WTC 2025-27 इंग्लैंड क्रिकेट टीम इंग्लैंड न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज 2026 इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम ओली रॉबिन्सन काइल जैमीसन केन विलियमसन क्रिकेट समाचार जो रूट टेस्ट क्रिकेट टॉम लैथम डब्ल्यूटीसी 2025-27 डेवोन कॉनवे न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम पहला टेस्ट बेन स्टोक्स मैच स्कोरकार्ड रचिन रविंद्र रचिन रवींद्र लाइव स्कोर अपडेट लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड लॉर्ड्स टेस्ट विश्व टेस्ट चैंपियनशिप हैरी ब्रूक